
जोधपुर. होली का त्योहार तो चला गया है,लेकिन फागुनी छटा अब भी कायम है। होली के बाद रंग पंचमी के त्योहार पर शहर के कुछ मंदिरों में होली का उल्लास नजर आया। इनमें गंगश्याम जी का मंदिर प्रमुख है। यहां लोग रंग, अबीर और गुलाल के साथ-साथ केसर से होली खेलते हुए दिखाई दिए। इनमें महिलाओं की तादाद खासी रही। इस दौरान पूरा मंदिर रंगबिरंगे रंगों से सराबोर नजर आया। भक्त होली की मस्ती से लबरेज दिखाई दिए। केसर की होली खेलने के दौरान महिलाएं हर्ष और उल्लास से झूमती और नाचती हुई नजर आईं।