10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बलात्कार का आरोपी चचेरा भाई रिमाण्ड पर, डीएनए जांच के लिए सैम्पल लिए

- मासूम छात्रा से बलात्कार के बाद बच्चे को जन्म देने का मामला
less than 1 minute read
Google source verification
बलात्कार का आरोपी चचेरा भाई रिमाण्ड पर, डीएनए जांच के लिए सैम्पल लिए

बलात्कार का आरोपी चचेरा भाई रिमाण्ड पर, डीएनए जांच के लिए सैम्पल लिए

जोधपुर.
जिले के एक गांव में तेरह वर्षीय बालिका से बलात्कार करने के आरोपी चचेरे भाई को अदालत ने बुधवार को रिमाण्ड पर भेजने के आदेश दिए। उधर, डीएनए जांच के लिए आरोपी व नवजात के सैम्पल लिए गए।
जांच कर रहे पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि प्रकरण में गिरफ्तार 23 वर्षीय चचेरे भाई को बुधवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के रिमाण्ड पर भेजने के आदेश दिए गए। आरोपी से पूछताछ कर बलात्कार करने वाली जगह व अन्य पहलूओं की तस्दीक की जा रही है। वहीं, साक्ष्य भी जुटाए गए हैं।

बलात्कार के आरोपों की पुष्टि के लिए आरोपी व नवजात की डीएनए जांच कराई जाएगी। इसके लिए चिकित्सकों की मदद से दोनों के सैम्पल दिलवाए। साथ ही उम्मेद अस्पताल में ही मजिस्ट्रेट ने पीडि़ता के बयान दर्ज किए।
गौरतलब है कि गत रविवार को पीडि़ता ने उम्मेद अस्पताल में नवजात को जन्म दिया था। पुलिस को पता लगने पर पर्चा बयान लेकर एफआइआर दर्ज की गई थी। इसमें पीडि़ता ने तीन सहपाठी छात्रों पर बलात्कार करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया था, लेकिन पुलिस जांच आरोप गलत निकले थे। पीडि़ता से बलात्कार उसी का चचेरा भाई कर रहा था। इस पर चचेरे भाई को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।