
शादी का झांसा देकर छात्रा से बलात्कार व यौन शोषण
जोधपुर.
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले एक छात्रा से शादी करने का झांसा देकर एक युवक ने होटल में बंधक बनाकर न सिर्फ बलात्कार किया बल्कि अश्लील फोटो-वीडियो खींच लिए। जिनसे ब्लैकमेल कर यौन शोषण करने लगा।
पुलिस के अनुसार युवती की शिकायत पर उसके परिचित युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आरोप है कि छात्रा प्रतियोगी की तैयारी करने के लिए पाली से जोधपुर आई थी। गत जून में उसके परिचित युवक मिला। वह उसे एक होटल ले गया, जहां उसके साथ बलात्कार किया। युवक ने उसे होटल में बंधक बना लिया और अश्लील फोटो व वीडियो ले लिए। जिससे वह ब्लैकमेल कर यौन शोषण करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने शादी का झांसा भी दिया। परेशान होकर पीडि़ता ने युवक के घरवालों को शिकायत की। तब उलटा छात्रा को उलाहना देकर मारपीट की गई। जिसका मामला पाली में दर्ज है। युवक की हरकतों से परेशान छात्रा थाने पहुंची और युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
Updated on:
21 Sept 2021 12:37 am
Published on:
21 Sept 2021 12:37 am
