
Alleged PRO of Chief Minister Asked to victim of molestation how touched
Rape: जोधपुर. जिले में एक महिला ने मालिक पर बलात्कार करने और फिर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने जांच शुरू की है।
पुलिस के अनुसार मकान में काम करने वाली एक महिला की शिकायत पर मालिक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। बयान दर्ज कर महिला का मेडिकल कराया गया है। आरोप है कि वह आरोपी के मकान में कामकाज के साथ ही उनकी वृद्ध मां की देखरेख भी करती थी। करीब डेढ़ साल पहले मौका पाकर आरोपी ने महिला से बलात्कार किया। साथ ही वीडियो भी बना लिया। जिसे वायरल करने की धमकी देकर देह शोषण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। जिले में एक महिला ने मालिक पर बलात्कार करने और फिर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने जांच शुरू की है।
बच्चों को तंबाकू सेवन नहीं करने की दिलाई शपथ
डांगियावास. राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जालेली चंपावता मे तंबाकू के दुष्प्रभाव से युवाओं को बचाने की मुहिम चलाई गई। समाजसेवी हीरालाल ढाका ने बताया कि विद्यालय में किशोर व किशोरियों को तंबाकू के दुष्प्रभावों को बताते हुए कहा कि तंबाकू में चार हजार जहरीले तत्व होते हैं। विद्यालय परिवार की ओर से विद्यार्थियों को जीवन में तंबाकू सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई गई। विद्यालय परिवार की ओर से विद्यार्थियों को जीवन में तंबाकू सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर भवानी सिंह, जवताराम,शायरराम,शशि कला,माया मेडम,एनएम लक्ष्मी वोहरा,हीराराम ढाका,आंगनवाड़ी वर्कर सोहनी,आशा सीमा,कविता मौजूद रहीं।
Published on:
23 Jul 2022 01:30 pm
