
चाकू से डरा-धमकाकर महिला से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
जोधपुर/लोहावट।
फलोदी जिले के एक गांव में एक व्यक्ति ने चाकू से डरा-धमकाकर घर में अकेली महिला से बलात्कार किया और अश्लील फोटो खींचकर वायरल करने की धमकियां दी। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक फलोदी विनीत कुमार बंसल ने बताया कि एक महिला ने एक व्यक्ति के खिलाफ डरा-धमकाकर बलात्कार करने व अश्लील फोटो वायरल करने की धमकियां देने का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि गत दिनों आरोपी घर में घुसा था। महिला अकेली ही थी। आरोपी ने चाकू से डराया व धमकाया और महिला से बलात्कार किया था। साथ ही अश्लील फोटो भी खींच लिए थे। जिन्हें वायरल करने की धमकियां दी गईं थी। आरोपी के जाने के बाद महिला ने परिजन को पूरी बात बताई। साथ ही पुलिस में मामला दर्ज कराया। पीडि़ता के बयान दर्ज करने व मेडिकल करवाने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Published on:
08 Sept 2023 01:43 am
