10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rape : नहा रही महिला के फोटो खींच बलात्कार का आरोप नौकर गिरफ्तार

- अश्लील फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल व 7 लाख रुपए ऐंठने का मामला
less than 1 minute read
Google source verification
Rape : नहा रही महिला के फोटो खींच बलात्कार का आरोप नौकर गिरफ्तार

Rape : नहा रही महिला के फोटो खींच बलात्कार का आरोप नौकर गिरफ्तार

जोधपुर।
हैण्डीक्राफ्ट व्यवसायी की पत्नी से बलात्कार (Rape with Handicraft businessman's wife) और नाबालिग पुत्री से छेड़छाड़ (Mollestation with minor daughter) करने और सात-आठ लाख रुपए ऐंठने के आरोपी नौकर (Rape accused employee arrested) को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी ने बताया कि गत 12 अप्रेल को हैण्डीक्राफ्ट व्यवसायी की पत्नी ने पति की दुकान में काम करने वाले एक युवक के खिलाफ बलात्कार, देह शोषण, अश्लील फोटो-वीडियो से नाबालिग पुत्री से छेड़छाड़ और सात-आठ लाख रुपए ऐंठने का मामला दर्ज कराया था। पीडि़ता के बयान और मेडिकल कराने के बाद आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मां-पुत्री से छेड़छाड़ और रुपए वसूलना स्वीकार किया। ऐसे में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया।
आरोपी युवक पीडि़ता के पति की हैण्डीक्राफ्ट की दुकान में सात-आठ साल से काम कर रहा था।
नहाते हुए के फोटो-वीडियो बनाकर बलात्कार
महिला ने एफआइआर में आरोप लगाया था कि चार साल पहले युवक किसी काम से घर आया था। तब वह नहा रही थी। युवक ने उसके अश्लील फोटो-वीडियो (Blackmail by Nude Photo and video) बना लिए। जिन्हें वायरल करने की धमकी (Threat to viral photos&video and rape) देकर उसका बलात्कार किया। इसके बाद ब्लैकमेल कर महिला का देह शोषण करने लग गया था। उसने पीडि़ता की नाबालिग पुत्री के भी नहाते हुए के फोटो व वीडियो बनाकर छेड़छाड़ (Mollestation with minor daughter) शुरू कर दी थी। महिला ने आरोपी पर ब्लैकमेल कर सात-आठ लाख रुपए वसूलने का आरोप भी लगाया था।