10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rape : जिस पर भरोसा किया उसी ने नाबालिग से किया बलात्कार

- घर में अकेली किशोरी से बलात्कार, पड़ोसी गिरफ्तार
less than 1 minute read
Google source verification
Rape : जिस पर भरोसा किया उसी ने नाबालिग से किया बलात्कार

Rape : जिस पर भरोसा किया उसी ने नाबालिग से किया बलात्कार

जोधपुर।
जिले में एक भूखण्ड पर अलग मकान में रहने वाले एक व्यक्ति ने पड़ोसी की जिम्मेदारी ताक पर रख नाबालिग से बलात्कार कर (neighbor raped a minor gilr) दिया। पड़ोसी महिला के काम पर जाने का फायदा उठाकर आरोपी ने यह करतूत की। पुलिस ने पीडि़ता की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार किया।(Accuse arrested in rape case with minor)
पुलिस के अनुसार एक महिला ने पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ सोलह वर्षीय पुत्री से बलात्कार करने का आरोप लगाकर मामला दर्ज कराया (Mother registered a FIR of rape with her daughter)। आरोप है कि गत शुक्रवार को वह काम पर चली गई थी। पीछे नाबालिग पुत्री व तेरह माह का पुत्र ही घर पर थे। इसका फायदा उठाकर पड़ोसी वहां आया और डरा-धमकाकर किशोरी से बलात्कार किया। फिर किसी को न बताने की धमकी देकर वह लौट गया। मां के घर लौटने पर डरी-सहमी पुत्री ने पड़ोसी की करतूत के बारे में जानकारी दी। महिला उसे उलाहना देने पहुंची। साथ ही पुत्री को साथ लेकर थाने गई और बलात्कार व पोक्सो की धाराओं में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने बयान दर्ज कर पीडि़ता का मेडिकल कराया। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पीडि़ता की मां का भ्रोसेमंद है आरोपी
पुलिस का कहना है कि पीडि़ता के पिता नहीं हैं। आरोपी व पीडि़ता की मां ने साथ-साथ एक भूखण्ड खरीदा था। फिर उसमें दोनों ने अलग-अलग मकान बनाए थे। महिला आरोपी पड़ोसी पर काफी विश्वास करती थी, लेकिन पड़ोसी ने विश्वास में सीना घोंपकर नाबालिग से बलात्कार कर दिया।