10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रवर्तन अधिकारी के लिए राशन डीलर ने ली रिश्वत, दोनों गिरफ्तार

- राशन दुकान का स्थान परिवर्तन करने की एवज में ली 4 हजार की घूस
less than 1 minute read
Google source verification
प्रवर्तन अधिकारी के लिए राशन डीलर ने ली रिश्वत, दोनों गिरफ्तार

प्रवर्तन अधिकारी के लिए राशन डीलर ने ली रिश्वत, दोनों गिरफ्तार

जोधपुर.
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बाड़मेर में राशन की दुकान का स्थान परिवर्तन करने की एवज चार हजार रुपए रिश्वत लेने पर एक राशन डीलर व जिला रसद अधिकारी कार्यालय के प्रवर्तन अधिकारी को गुरुवार को गिरफ्तार किया। राशन डीलर ने बतौर मध्यस्थ रिश्वत ली थी।
ब्यूरो के उप महानिरीक्षक डॉ विष्णुकांत ने बताया कि बाड़मेर के एक राशन डीलर की शिकायत पर सत्यापन के बाद चार हजार रुपए रिश्वत लेते कपूरड़ी के राशन डीलर प्रकाशचंद (52) पुत्र बोहरीदास जैन को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। उसकी पेंट की जेब से रिश्वत राशि बरामद हुई। एसीबी ने मोबाइल पर उसकी जिला रसद अधिकारी कार्यालय के प्रवर्तन अधिकारी हरलाल मीणा से मोबाइल पर बात कराई। परिवादी ने उससे कहा कि उसने रिश्वत राशि दे दी है। पहले तो प्रवर्तन अधिकारी ने बात की और फिर फोन काट दिया।
एसीबी ने प्रवर्तन अधिकारी हरलाल मीणा को उसके कार्यालय से हिरासत लेकर पूछताछ की गई। बाद में टोंक की उनियारा तहसील के रानीपुरा गांव निवासी हरलाल (57) पुत्र भागुता मीणा को गिरफ्तार कर लिया गया।
राशन डीलर के पास भेजा
एसीबी का कहना है कि बाड़मेर के राशन डीलर को अपनी दुकान का स्थान परिवर्तन करानी है। इसके लिए उसने जिला रसद अधिकारी कार्यालय के प्रवर्तन अधिकारी हरलाल मीणा से सम्पर्क किया तो उसने राशन डीलर प्रकाशचंद जैन से मिलने व उसके बताए अनुसार करने को कहा। राशन डीलर ने कार्य के बदले प्रवर्तन अधिकारी हरलाल मीणा के लिए चार हजार रुपए रिश्वत मांगी। सत्यापन के बाद एसीबी ने गुरुवार को ट्रैप कार्रवाई तय की। पीडि़त को रिश्वत देने भेजा, जहां उसने राशन डीलर को चार रुपए दिए। तभी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामनिवास के निर्देशन में निरीक्षक मुकनदान के नेतृत्व में एसीबी ने उसे पकड़ लिया।