11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंडोर में राव कुण्ड की मरम्मत व रंग-रोगन में तेजी

गेरियों के अलावा दर्शकों के लिए रावजी की गेर में ' नो मास्क नो एंट्री रहेगी।
less than 1 minute read
Google source verification
मंडोर में राव कुण्ड की मरम्मत व रंग-रोगन में तेजी

मंडोर में राव कुण्ड की मरम्मत व रंग-रोगन में तेजी

जोधपुर. होली के दूसरे दिन 29 मार्च को माली समाज की ओर से विशाल रावजी की गेर मेले की तैयारियां शुरू कर दी गई है। मण्डोर उद्यान के अन्दर राजकीय संग्रहालय में नाग गंगा के पास रावकुण्ड की मरम्मत व रंगरोगन शुरू कर दिया गया है। युवा कांग्रेस के पूर्व जिला सचिव लक्ष्मणसिंह सोलंकी ने बताया कि रावजी के गेर में शामिल होने वाले सभी बेरों (मौहल्लों) के गेर समूह मास्क व सेनिटाइजर के साथ रंग-बिरंगी पोशाकों में नजर आएंगे। रावजी की गेर मण्डावता बेरा मंदिर चौक से परम्परागत रूप से पूजन के बाद रवाना होगी। विशाल गेर में खोखरिया बेरा, भियाली बेरा, गोपी का बेरा, बड़ा बेरा, आमली बेरा, फ ूलबाग बेरा, नागौरी बेरा, पदाला बेरा, मण्डोर बेरा आदि की गेर भी रावजी के मेले में शामिल होगी। रावजी की गेर के रूट में आने वाले प्रत्येक बस्तियों एवं मौहल्लेवासियों की ओर से स्वागत गेट के साथ सैनेटाईजर व मास्क की व्यवस्था के साथ सैनेटाईजर फव्वारे भी लगाए जाएंगे।