
cricket team rankings, Indian cricket team, indian cricket player, Rajasthan Cricket Player, under 19 cricket team, india under 19 team, jodhpur talent, talent of jodhpur, jodhpur news, jodhpur news in hindi
अमित दवे/जोधपुर. क्रिकेट लोगों की भावानाओं से जुड़ा खेल है। पिछले कुछ सालों में इस खेल में छोटे शहर के युवाओं ने कमाल किया है। इसी कड़ी में हमारे शहर का एक खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा दिखाने को तैयार है। यह खिलाड़ी अंडर 19 रैंकिंग सूची में भी वरीयता रखता है। खास बात यह है कि अपनी प्रतिभा और वरीयता के दम पर क्रिकेट के ‘भगवान’ सचिन तेंदुलकर के पुत्र अर्जुन को भी पीछे छोड़ दिया है। यह प्रतिभा है जोधपुर के आलराउंडर रवि विश्नोई, जो लेग स्पिनर के साथ अच्छे बल्लेबाज भी है। हाल ही में राजस्थान रॉयल्स कोल्ट्स जूनियर टीम में रवि का चयन हुआ है।
बीसीसीआई रेंकिंग में देश में तीसरा नम्बर
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) की ओर से जारी परफोर्मेन्स के आधार पर अंडर 19 रेंकिंग लिस्ट में रवि को पूरे देश में तीसरा स्थान मिला है। बीसीसीआइ की ओर से कराई जाने वाली वीनू मांकड़ ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में रवि ने तीसरे स्थान पर रहकर अब तक 7 मैचों में 17 विकेट लिए है। इसी सूची में क्रिकेट के ‘भगवान’ सचिन तेंदुलकर के आलराउंडर पुत्र अर्जुन की 12वीं रेंक है।
डॉट बॉल्स में दूसरे स्थान पर
बीसीसीआइ की ओर से जारी अंडर 19 रेंकिंग लिस्ट में सर्वाधिक डॉट बॉल्स (जिन गेंदों पर एक भी रन नहीं बनता है ) डालने में रवि दूसरे नम्बर पर है। रवि ने वीनू मांकड़ ट्रॉफी में 7 मैचों में 264 डॉट बॉल्स डाली है। इसके अलावा, स्कूल, जिला, राज्य स्तर पर रवि के नाम कई उपलब्धियां है। रवि के कोच प्रद्योतसिंह, शाहरुख पठान व नरेन्द्र शर्मा का प्रशिक्षु है। कोच प्रद्योत ने बताया कि उनको नेशनल अंडर 19 टीम में रवि के चयन की उम्मीद है।
वीनू मांकड़ ट्रॉफी से होता है अंडर 19 में चयन
अंडर 19 राष्ट्रीय टीम के चयन के लिए वीनू मांकड़ ट्रॉफी कराई जाती है। जिसमें श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों का अंडर 19 टीम में चयन किया जाता है। वहीं अंडर 19 राष्ट्रीय टेस्ट टीम के चयन के लिए कूच बिहार ट्रॉफी होती है। दोनों ट्रॉफी वर्ष में एक बार होती है। रवि टीम राजस्थान से खेल रहे है।
Published on:
22 Oct 2018 10:44 am
