10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेएनवीयू छात्रसंघ चुनाव : रिकॉर्ड तोड़ हुआ मतदान, कुछ ही देर में शुरू होगी काउंटिंग

शांतिपूर्ण चुनाव: 11 हजार 415 विद्यार्थियों ने किया मताधिकार का प्रयोग, पिछले साल से 1479 विद्यार्थी अधिक आए वोट डालने, इंजीनियरिंग के छात्रों ने सर्वाधिक 75 प्रतिशत मतदान किया
2 min read
Google source verification
record breaking voting in jnvu student union elections 2019

जेएनवीयू छात्रसंघ चुनाव : रिकॉर्ड तोड़ हुआ मतदान, कुछ ही देर में शुरू होगी काउंटिंग

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव-2019 के लिए मंगलवार को मतदान हुआ। इस बार छात्र-छात्राओं ने रिकॉर्ड तोड़ 56.64 प्रतिशत मतदान किया जो पिछले साल से दस प्रतिशत से भी अधिक है। कुल 20 हजार 155 विद्यार्थियों में से 11 हजार 415 ने वोट डाले। चुनावों का पहला रुझान दोपहर 1 बजे से आने शुरू हो जाएंगे। इसको लेकर छात्रसंघ संगठनों, छात्रनेताओं और विद्यार्थियों के दिल की धडकऩे बढऩे लगी है। शाम तक नतीजे आने की उम्मीद है।

लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों के बाद 2010 में फिर से शुरू हुए छात्रसंघ चुनाव में संभवत: यह सबसे अधिक वोटिंग है। सर्वाधिक मतदान एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में 75 प्रतिशत हुआ। विवि के पुराना परिसर, नया परिसर, कमला नेहरु कॉलेज और एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में 40 मतदान केंद्र बनाए गए, जहां लंबी लाइनें लगी। मंगलवार सुबह 11 से दोपहर 12 बजे के मध्य सर्वाधिक वोट पड़े। मतदान समाप्त होने के समय कई विद्यार्थी भागते-भागते वोट देने पहुंचे थे।

36 पदों के लिए 163 प्रत्याशी मैदान में

जेएनवीयू में एपेक्स के चार पदों अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त महासचिव के अलावा केएन कॉलेज में कॉलेज अध्यक्ष, कॉलेज उपाध्यक्ष, कॉलेज महासचिव, कॉलेज संयुक्त महासचिव, सांयकालीन अध्ययन संस्थान में संस्थान अध्यक्ष, संस्थान उपाध्यक्ष, संस्थान महासचिव व संस्थान संयुक्त महासचिव के लिए मतदान हुआ। इसके अलावा विवि के समस्त संकायों में कक्षा प्रतिनिधि के लिए भी वोट डाले गए। कुल मिलाकर 36 पदों के लिए 163 प्रत्याशियों का भविष्य मतपेटियों में बंद हो गया है। शोध प्रतिनिधि के अलावा चार कक्षा प्रतिनिधि पहले ही निर्वाचित हो चुके हैं।

किस संकाय में कितना मतदान

संकाय------कुल मतदाता------मतदान------मतदान (प्रतिशत में)
1. विज्ञान------2907------1872-------64.40
2. भाषा प्रकोष्ठ -3433------1866------ 54.35
3. विधि संकाय -1901------882------46.40
4. वाणिज्य संकाय -2733 ------1140 ------41.71
5. सांयकालीन संस्थान -1896 -----1243 ------65.56
6. केएन कॉलेज ------4560 ------2368 ------ 51.93
7. इंजीनियरिंग कॉलेज --2725 ------2044 ------75.01

---
इस बार 10 हजार से अधिक मत पड़े

वर्ष ---------- मतदान प्रतिशत
2011 --------- 53.19
2012 ----------51.97
2013 ----------44.98
2014 ----------38.22
2015 ----------44.82
2016 ----------45.79
2017 ----------49.00
2018 ----------46.22
2019 ---------- 56.64

मतदान एक नजर में
- 36 पदों के लिए मतदान
- 163 प्रत्याशी मैदान में
- 6 प्रत्याशी एपेक्स अध्यक्ष पद के लिए
- 40 बूथ बनाए
- 5 वोट डाले विधि, वाणिज्य, कला, विज्ञान व इंजीनियरिंग छात्रों ने
- 9 वोट डाले केएन कॉलेज व सांयकालीन संस्थान के मतदाताओं ने
- 20155 मतदाता थे एपेक्स पदों के लिए
- 11415 मतदाताओं ने डाले वोट
- 56.64 फीसदी रहा मतदान