10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

REET exam 2022 : कोचिंग करने के लिए तीन लाख रुपए में फर्जी अभ्यर्थी बना

मण्डोर थानान्तर्गत पूंजला में गोकुल जी प्याऊ के पास शिवराम नत्थुराम टाक राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल में रीट परीक्षा (REET exam) के दूसरे दिन रविवार को पहली पारी में एक फर्जी अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया गया।
less than 1 minute read
Google source verification
REET exam 2022 : कोचिंग करने के लिए तीन लाख रुपए में फर्जी अभ्यर्थी बना

REET exam 2022 : कोचिंग करने के लिए तीन लाख रुपए में फर्जी अभ्यर्थी बना

जोधपुर। मण्डोर थानान्तर्गत पूंजला में गोकुल जी प्याऊ के पास शिवराम नत्थुराम टाक राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल में रीट परीक्षा (REET exam) के दूसरे दिन रविवार को पहली पारी में एक फर्जी अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया गया। रीट परीक्षा में जोधपुर में चार फर्जी अभ्यर्थी गिरफ्तार हो चुके हैं।

थानाधिकारी मनीष देव ने बताया कि शिवराम नत्थुराम टाक राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल में अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच के दौरान एक अभ्यर्थी पर संदेह हुआ। प्रवेश पत्र पर लगी फोटो से उसका मिलान नहीं हो पाया। वह जालोर जिले में करड़ा थानान्तर्गत भाटीप गांव निवासी जयराम मांजू 20 पुत्र पूनमाराम बिश्नोई की जगह परीक्षा देने आया था। परीक्षा समाप्ति के बाद केन्द्राधीक्षक ने बतौर फर्जी अभ्यर्थी महिपाल बिश्नोई को पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया। पुलिस ने बतौर फर्जी अभ्यर्थी जालोर जिले में सांचौर थानान्तर्गत पुर निवासी महिपाल पुत्र गणपतलाल बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया। मूल अभ्यर्थी पकड़ में नहीं आ सका है।

कोचिंग के लिए रुपए की जरूरत थी
पुलिस का कहना है कि फर्जी अभ्यर्थी महिपाल बीए सैकण्ड ईयर का छात्र है। परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। उसे दिल्ली या जयपुर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करनी है। मूल अभ्यर्थी जयराम का पुर गांव में ननिहाल है। ऐसे में उसका सम्पर्क महिपाल से हुआ। प्रतियोगी परीक्षा की कोचिंग के लिए उसे रुपए की जरूरत थी। ऐसे में वह तीन लाख रुपए में जयराम की जगह परीक्षा देने को तैयार हो गया था। फिलहाल जांच की जा रही है कि उसने तीन लाख रुपए में से कुछ राशि एडवांस मिली है या नहीं।