
Rajasthan News: राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना (Chief Minister Ayushman Health Scheme) का अगस्त माह से लाभ लेने के लिए पंजीयन करवाने के लिए अंतिम दो दिन शेष हैं। 31 जुलाई तक पंजीकरण नहीं करवाने वाले परिवारों को योजना का लाभ लेने के लिए तीन माह का इंतजार करना पड़ेगा। योजना में जिले के सभी वंचित परिवार स्वयं की एसएसओ आईडी या ई-मित्र के माध्यम से पंजीकरण करवा सकते हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जोधपुर ग्रामीण डॉ. प्रताप सिंह राठौड़ ने बताया कि सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश का प्रत्येक परिवार इस योजना में पंजीयन करवाकर आगामी दिनों में इलाज के भारी-भरकम खर्च और चिंताओं से मुक्त हो सके। पंजीयन करवाने के बाद उन्हें व परिवारजन को 25 लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज मिल सकेगा। साथ ही 10 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा भी निशुल्क मिलेगा।
योजना डीपीसी डॉ. अलका राजपुरोहित ने बताया कि योजना में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा, सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना-2011, लघु एवं सीमांत किसान, संविदा कर्मियों तथा कोविड-19 अनुग्रह राशि प्राप्त करने वाले निराश्रित एवं असहाय परिवारों के लिए बीमा का प्रीमियम सरकार वहन कर रही है। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए बीमा का प्रीमियम भी सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है। ऐसे सभी परिवारों का पंजीकरण स्वत ही हो रहा है। इसके अतिरिक्त, अन्य सभी परिवार मात्र 850 रुपए प्रीमियम जमा करवाकर इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
Published on:
30 Jul 2024 10:18 am
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
