11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेएनवीयू के नियमित परीक्षार्थी 23 मार्च तक कर सकेंगे परीक्षा आवेदन

- स्वयंपाठी परीक्षार्थियों की आवेदन तिथि समाप्त, परीक्षाएं 15 अप्रेल से संभावित
less than 1 minute read
Google source verification
जेएनवीयू के नियमित परीक्षार्थी 23  मार्च तक कर सकेंगे परीक्षा आवेदन

जेएनवीयू के नियमित परीक्षार्थी 23 मार्च तक कर सकेंगे परीक्षा आवेदन

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में वर्ष 2021 की परीक्षाओं के लिए स्वयंपाठी परीक्षार्थियों के आवेदन की अंतिम तिथि सोमवार को समाप्त हो गई। विवि ने पांच गुणा परीक्षा शुल्क के साथ यह तिथि बढ़ाई। स्वयंपाठी परीक्षाएं १५ अप्रेल से प्रस्तावित हैं। उधर नियमित परीक्षार्थियों के सामान्य परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि नौ मार्च को समाप्त हो चुकी है। अब परीक्षार्थी पचास रुपए विलंब शुल्क के साथ २३ मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। नियमित परीक्षाएं १५ मई से शुरू होने की संभावना है। जेएनवीयू के जोधपुर, जैसलमेर, जालौर, पाली और बाड़मेर जिले के वार्षिक पद्धति के सभी नियमित विद्यार्थियों को इसमें आवेदन करना होगा। बीएड, बीए बीएड/बीएससी बीएड, अभियांत्रिकी संकाय और सेमेस्टर प्रणाली को इससे मुक्त रखा गया है।

आवेदन व फीस ऑनलाइन
विवि की वेबसाइट पर विभिन्न परीक्षाओं के आवेदन पत्र प्रारूप अपलोड है। आवेदक को परीक्षा के अनुरुप आवेदन पत्र भरकर ऑनलाइन सबमिट करना होगा। इसके बाद शुल्क जमा कराने के लिए चालान का प्रिंट लेना होगा। अग्रेषण केंद्र से आवेदन जांच करने के बाद ही परीक्षार्थियों को शुल्क जमा कराने की सलाह दी गई।

एनईएफटी/आरटीजीएस से जमा होगा शुल्क
परीक्षार्थी बैंक ऑफ बड़ौदा अथवा आईसीआईसीआई बैंक और अन्य बैंकों के एनईएफटी/आरटीजीएस सेवा नेट बैंकिंग (डेबिट कार्ड एवं क्रेडिट कार्ड) से शुल्क जमा करवा सकते हैं। शुल्क जमा कराने के बाद आवेदक को आवेदन की हार्ड प्रिंट और शुल्क जमा की प्रति अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित संकाय अथवा महाविद्यालय में जमा करानी होगी।

- 23 मार्च तक 50 रुपए विलंब शुल्क सहित आवेदन
- 31 मार्च तक दुगुने परीक्षा शुल्क सहित आवेदन
- 7 अप्रेल तक चार गुणा परीक्षा शुल्क सहित आवेदन
- 3 दिन के भीतर जमा करानी होगी आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी