
रिश्तेदार ने साथियों के साथ मिल किशोरी का किया अपहरण
रिश्तेदार ने साथियों के साथ मिल किशोरी का किया अपहरण
- परिजन के ट्यूबवेल पर होने का फायदा उठाया
लोहावट.
जिले के एक गांव में माता-पिता के कृषि कार्य करने के ट्यूबवेल पर होने का फायदा उठाकर रिश्तेदार ने साथियों की मदद से किशोरी अपहरण कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की।
पुलिस ने बताया कि महिला की तरफ से नाबालिग पुत्री के अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। रिश्तेदार व साथियों पर अपहरण का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि गत 11 जून को वह अपने पति के साथ कृषि कार्य करने ट्यूबवेल पर गई थी। पीछे वृद्ध सास और 17 वर्षीय पुत्री घर पर थी। रात दो बजे दूसरे जिले में रहने वाला एक रिश्तेदार अपने दो-तीन साथियों के साथ आया और पुत्री को अपहरण कर ले गया। इसका पता लगने पर माता-पिता घर लौटे और तलाश शुरू की, लेकिन पुत्री का पता नहीं लग पाया। पुलिस का कहना है कि आरोपी दूर का रिश्तेदार है और घर पर आता जाता था।
Published on:
14 Jun 2021 01:55 am
