10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना की मार को झेल रहे पर्यटन उद्योग को मिला सम्बल

- होटल व टूर ऑपरेटर्स को राहत, जमा टेक्स पर मिलेगा रिफण्ड
less than 1 minute read
Google source verification
कोरोना की मार को झेल रहे पर्यटन उद्योग को मिला सम्बल

कोरोना की मार को झेल रहे पर्यटन उद्योग को मिला सम्बल

जोधपुर। राज्य सरकार ने कोरोना की मार झेल रहे प्रदेश के होटल्स व टूर ऑपरेटर्स को राहत दी है। सरकार इस व्यवसाय से जुड़े उद्यमियों को एसजीएसटी में बड़ी राहत देते हुए अक्टूबर 2020 से मार्च 2021 तक जमा कराए गए टेक्स पर 50 प्रतिशत व 1 अप्रेल 2021 से 30 जून 2021 तक जमा कराए गए एसजीएसटी का 75 प्रतिशत रिफ ण्ड करेगी। इसी प्रकार 25 लाख तक के ऋ ण पर 9 प्रतिशत ब्याज अनुदान देगी।

राजस्थान होटल व रेस्टोरेंट एसोसिएशन की ओर से राज्य सरकार के इस कदम का स्वागत किया गया व मुख्यमंत्री का आभार जताया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप सिंह, उपाध्यक्ष पवन मेहता व सह सचिव रणविजय सिंह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पर्यटन उद्योग सम्बल योजना जारी करने से इस व्यवसाय से जुड़े लोगों को सम्बल मिला है। पदाधिकारियों ने बताया कि पर्यटन से जुड़े उद्यमियों को कोविड महामारी के फ लस्वरूप हुई आर्थिक हानि से यह बड़ी राहत प्रदान करेगी व आर्थिक सहायता भी प्रदान करेगी । उन्होंने मुख्यमंत्री से पर्यटन को उद्योग का दर्जा देने व लम्बित पड़ी मांग पर भी शीघ्र विचार करने का निवेदन किया है ।
जोधपुर गेस्ट हाउस एसोसिएशन की ओर से भी इस योजना के लिए सरकार का आभार प्रकट किया गया।