
वीडियो क्रेडिट : गौतम उडेलिया/जोधपुर. मंडोर उद्यान की दुर्दशा को लेकर दायर याचिका पर हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब मंडोर उद्यान की दशा सुधारने का काम शुरू हो गया है। उद्यान में गाजियाबाद की विशेष घास लगाने का काम शुरू हो गया है। गौरतलब है कि मंडोर उद्यान की दशा सुधारने के लिए याचिकाकर्ता रणछोड़ दास की ओर से राजवेन्द्र सारस्वत ने पैरवी की थी और मुख्य न्यायाधीश प्रदीप नन्द्राजोग व जस्टिस डॉ. पुष्पेन्द्रसिंह भाटी ने आदेश जारी कर 12 सप्ताह में स्थिति सुधारने को कहा था। इस पर राज्य सरकार इस उद्यान के लिए 4 करोड़ का बजट जारी कर चुकी है। यहां सूखे क्षेत्र में घास लगाने का काम शुरू हुआ।