6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Republic Day 2024: जोधपुर से उड़कर बस इतने मिनट में दिल्ली पहुंचे लड़ाकू विमान सुखोई, बनाया ऐसा फॉर्मेशन

गणतंत्र दिवस के मौके पर शुक्रवार को नई दिल्ली में कर्त्तव्यपथ पर हुई फ्लाई पास्ट में 54 एयरक्राफ्टों ने प्रदर्शन दिखाया। इसमें आर्मी के हेलीकॉप्टर भी शामिल हैं। लड़ाकू विमान सुखोई-30 एमकेआई जोधपुर एयरबेस से उड़ान भरकर 18 मिनट में दिल्ली पहुंचा।

2 min read
Google source verification
sukhoi-30_mki.jpg

गजेंद्र सिंह दहिया

गणतंत्र दिवस के मौके पर शुक्रवार को नई दिल्ली में कर्त्तव्यपथ पर हुई फ्लाई पास्ट में 54 एयरक्राफ्टों ने प्रदर्शन दिखाया। इसमें आर्मी के हेलीकॉप्टर भी शामिल हैं। लड़ाकू विमान सुखोई-30 एमकेआई जोधपुर एयरबेस से उड़ान भरकर 18 मिनट में दिल्ली पहुंचा। यहां से तीन सुखोई विमानों ने सुबह 10.30 बजे उड़ान भरी। इन तीनों विमानों ने कर्त्तव्यपथ पर त्रिशूल फॉर्मेशन बनाया। इसके अलावा दो सुखोई विमान मालवाहक विमान के साथ भी उड़े। फ्लाई पास्ट का समापन सुखोई की चार्ली फॉर्मेशन से हुआ, जिसमें अकेले सुखोई विमान ने आसमां में कलाबाजियां दिखाई। इसके अलावा जोधपुर एयरबेस से स्वदेशी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीएच) प्रचंड और रुद्र की यूनिट के हेलीकॉप्टर ने भी भाग लिया।

फ्लाई फास्ट में इस बार पुराने युद्धक विमान भी नजर आए। डेकोटा विमान दो डोर्नियर डीओ-228 विमान के साथ राष्ट्रपति भवन के ऊपर से उड़े। इसमें एयर टरबाइन के साथ बायोफ्यूल का इस्तेमाल किया गया है। तीनों पुराने विमानों ने टेनजिल फॉर्मेशन बनाया। फ्लाई पास्ट में सुखोई के अतिरिक्त, रफाल, तेजस, जगुआर, मिग-29, मिराज लड़ाकू विमानों ने भी भाग लिया।

दिल्ली के बाहर हुई पार्किंग
आर्मी और एयरफोर्स के समस्त 54 एयरक्राफ्ट की पार्किंग दिल्ली के बाहर आसमान में की गई थी। सभी एयरक्राफ्ट विभिन्न ऊंचाई और विभिन्न गति के साथ मूवमेंट करते रहे और अपनी बारी आने पर कर्त्तव्यपथ के ऊपर से गुजरे। दिल्ली में सुबह 10:30 बजे परेड शुरू हुई जो करीब डेढ़ घंटा तक चली। परेड में मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट सी-295 भी शामिल हुआ। इसको गत वर्ष सितम्बर में ही भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था।

यह भी पढ़ें- Republic Day 2024: भगवान ने पहनी तिरंगी पोशाक, मंदिर में नजर आया देशभक्ति का रंग, दर्शनों के लिए लगी भीड़

कौनसे कितने एयरक्राफ्ट
- 29 लड़ाकू विमान
- 8 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट
- 13 हेलीकॉप्टर
- 4 हेरिटेज विमान

यह भी पढ़ें- Padma Shri Award : राजस्थान की 4 हस्तियों को पद्मश्री सम्मान, नाम जानकर करेंगे गर्व, इनमें हैं दो सगे भाई