10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थानाधिकारी की सीएम से गुजारिश- थाने की बिल्डिंग बनवाओ

- सर्किट हाउस में जनसुनवाई के दौरान थानाधिकारी प्रदीप शर्मा ने जताई पीड़ा- लम्बे अर्से से जर्जर है उदयमंदिर थाने की बिल्डिंग
less than 1 minute read
Google source verification
थानाधिकारी की सीएम से गुजारिश- थाने की बिल्डिंग बनवाओ

थानाधिकारी की सीएम से गुजारिश- थाने की बिल्डिंग बनवाओ

जोधपुर.

सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जनसुनवाई में शनिवार को उदयमंदिर थानाधिकारी प्रदीप शर्मा भी क्षेत्रवासियों के साथ फरियादी बने। मुख्यमंत्री को सेल्यूट करके थानाधिकारी ने लम्बे समय से जर्जर हाल थाने की इमारत को दुबारा बनवाने की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री गहलोत सर्किट हाउस में जनसुनवाई कर रहे थे। अंत में थानाधिकारी शर्मा सीएम के सामने पेश हुए और सेैल्यूट मारा। मुख्यमंत्री ने वर्दी पर थानाधिकारी का नाम पढ़ा और मुस्करा दिए। थानाधिकारी ने मुख्यमंत्री से गुजारिश की कि थाने की बिल्डिंग की हालत खराब है। लम्बे अर्से से जर्जर हो रखी है। इस इमारत को नई बनवाई जाए। इस दौरान थाना क्षेत्र में रहने वाले कई लोग भी मौजूद थे। उन्होंने भी थानाधिकारी की बात का समर्थन किया। सीएम ने उन्हें आश्वस्त भी किया।

इस दौरान थाना क्षेत्र में रहने वाले कई लोग भी मौजूद थे। उन्होंने भी थानाधिकारी की बात का समर्थन किया। सीएम ने उन्हें आश्वस्त भी किया।