10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनीति विज्ञान की विश्व कांग्रेस में धारा-370 हटाने पर शोध पत्र

- जेएनवीयू की प्रो. मीना बरडिय़ा ने अंतर्राष्ट्रीय वल्र्ड कॉग्रेस में निभाई महत्वपूर्ण भूमिकाएं
less than 1 minute read
Google source verification
राजनीति विज्ञान की विश्व कांग्रेस में धारा-370 हटाने पर शोध पत्र

राजनीति विज्ञान की विश्व कांग्रेस में धारा-370 हटाने पर शोध पत्र

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के लोक प्रशासन विभाग में प्रो प्रो. मीना बरडिय़ा ने इन्टरनेशनल पॉलिटिकल साइंस एसोसिएशन की 26वीं वल्र्ड कॉन्ग्रेस में 10 से 15 जुलाई तक विभिन्न भूमिकाओं में भाग लिया। इस छह दिवसीय राजनीति विज्ञान के विश्व महाकुंभ मे प्रो. बरडिय़ा ने प्रथम दिवस पर 10 जुलाई को अपना शोध पत्र कश्मीर्स स्पेशल स्टेट्स एण्ड रिवोकेशन ऑफ आर्टिकल 370 ऑफ द कांस्टिट्यूशल ऑफ इंडिया विषय पर प्रस्तुत किया। उन्होनें अगले दो दिन द इम्पेक्ट ऑफ एशिया एण्ड द पैसिफिक ऑन वल्र्ड पॉलिटिक्स: इन्टरनेशनल रिलेशन्स इन एशिया एण्ड पैसिफिक पैनल और पॉलिटिक्स इन इंडियन सब कॉटिनेंट: औपोर्चुनिटिज, बैरियर्स एण्ड चैलेंजेज नामक दो सत्रों की अध्यक्षता की। साथ ही कॉन्टेम्प्रेरी कंसंर्स फॉर डवलपिंग कंट्रीज इन एशिया नामक पेनल में पेनल डिस्कसेंट की भूमिका अदा की।
प्रो. बरडिय़ा ने बताया कि यह वल्र्ड कॉग्रेस पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में होनी थी लेकिन कोविड महाकारी के चलते पूरी तरह से वर्चुअल हुईं। इसमें 90 देशो के करीब 2800 शोधकर्ताओं, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने भाग लिया।