10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाई को स्कूल भेज फंदे पर झूली शोध छात्रा

- मोबाइल पर बात न होने पर मित्र कमरे पहुंचे तो चुनड़ी के फंदे से लटका मिला शव
less than 1 minute read
Google source verification
भाई को स्कूल भेज फंदे पर झूली शोध छात्रा

भाई को स्कूल भेज फंदे पर झूली शोध छात्रा

जोधपुर.
जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय की शोध छात्रा ने रेजीडेंसी रोड पर अपार्टमेंट के पास कमरे में सोमवार को चुनड़ी से फंदा लगा कर जान दे दी। परिजन को सूचित कर शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने शव मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

पुलिस के अनुसार यहां पीएचडी कर रही सीकर के फतेहपुर शेखावटी निवासी अर्चना (26) पुत्री कैलाशचन्द्र शर्मा अपने भाई भवानी के साथ रेजीडेंसी रोड पर किराए के मकान में रहती थी। भाई भवानी शर्मा सुबह स्कूल चला गया। पीछे अर्चना अकेली थी। इस दौरान वह चुनड़ी से फंदा बनाकर पंखे के हुक पर लटक गई। उसके मित्रों ने मोबाइल पर कॉल किए, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर मित्र कमरे पहुंचे, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे तो अर्चना पंखे के हुक पर फंदे से लटकी मिली। पड़ोसी की मदद से उन्होंने फंदा काटकर युवती को नीचे उतारा और मथुरादास माथुर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजन को सूचित कर शव मोर्चरी में रखवा दिया। साथ ही कमरा भी सील कर दिया गया। जिसे परिजन की मौजूदगी में खोलकर जांच की जाएगी। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।