10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेजिडेंट्स डॉक्टर्स ने गर्ल्स हॉस्टल में फेंकी शराब की खाली बोतलें

- छात्राओं की शिकायत पर कॉलेज प्रशासन ने गठित की जांच कमेटी
less than 1 minute read
Google source verification
Residents Docters throw empty bottles of wine in the girls hostels

रेजिडेंट्स ने गर्ल्स हॉस्टल में फेंकी शराब की खाली बोतलें

जोधपुर.

मथुरादास माथुर अस्पताल परिसर स्थित एसएन मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स पीजी हॉस्टल में रविवार रात कुछ रेजिडेंट चिकित्सकों ने हंगामा करते हुए शराब की खाली बोतलें फोड़ी। आरोप है कि रेजिडेंट ने खाली बोतलें गर्ल्स हॉस्टल में फेंकी। सोमवार को छात्राओं की शिकायत पर कॉलेज प्रशासन ने जांच कमेटी गठित की है।

शिकायत में छात्राओं का आरोप है कि रविवार रात कुछ रेजीडेंट हंगामा करते हुए गर्ल्स पीजी हॉस्टल के बाहर शराब की खाली बोतलें फेंकने लग गए। इससे हॉस्टल परिसर में कांच बिखर गए। रेजिडेंट्स के हंगामे के कारण कई छात्राएं परेशान भी हुई। छात्राओं ने दोषी रेजिडेंट्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

छात्राओं का कहना है कि गार्ड ने बमुश्किल रेजिडेंट को हॉस्टल के बाहर से हटाया। रविवार रात की घटना को लेकर सोमवार को पूरे दिन कॉलेज में चर्चा रही। इस संबंध में जानकारी चाहने पर कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर एस एस राठौड़ ने बताया कि छात्राओं की शिकायत पर जांच कमेटी गठित की गई है। कमेटी में डॉ अजय मालवीय के नेतृत्व में डा सुषमा कटारिया और डॉ राकेश कर्णावत को शामिल किया गया है। जांच के बाद दोषी रेजिडेंट के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।