10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सहकर्मी से मित्रता का किया विरोध तो पत्नी ने खाने में मिलाया जहर!

- अस्पताल में भर्ती पति के पर्चा बयान पर पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज
less than 1 minute read
Google source verification
सहकर्मी से मित्रता का किया विरोध तो पत्नी ने खाने में मिलाया जहर!

सहकर्मी से मित्रता का किया विरोध तो पत्नी ने खाने में मिलाया जहर!

जोधपुर. प्रतापनगर थानान्तर्गत संजय बी कॉलोनी में एक युवक ने पत्नी पर खाने में जहर खिलाने का आरोप लगाया। महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती युवक के पर्चा बयान के आधार पर पुलिस ने पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार मूलत: रावटी में कच्ची बस्ती निवासी हाल संजय बी कॉलोनी निवासी युवक के पर्चा बयान के आधार पर पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। निगम में अस्थाई चालक का आरोप है कि दो साल पहले उसकी शादी हुई थी। पत्नी निगम में सफाई कर्मचारी है। साथ में सफाईकर्मी रमेश व उसकी पत्नी मोबाइल पर बातें करते हैं। सात दिसम्बर की देर रात उसने पत्नी को उस युवक से मोबाइल पर बातें कर रही थी। तब पति ने मोबाइल छीन लिया। इसको लेकर दोनों में तकरार हुई। वह दूसरे दिन काम पर चला गया था। अपराह्न में आकर वह अपनी मां के पास जाने लगा तो सास-ससुर व पत्नी ने रोक लिया। फिर शाम को पत्नी ने उसे खाना खिलाया। इसके दो घंटे बाद उसे चक्कर आए। मोहल्ले के एक ऑटो चालक को बुलाकर वह ऑटो में रावटी में मां के पास जाने को रवाना हुआ था, लेकिन रास्ते में तबीयत अधिक खराब हुई तो उसे महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया। फिर उसने मां को फोन कर अस्पताल बुलाया। इस बीच, तबीयत ठीक होने पर सोमवार रात पुलिस ने पर्चा लेकर मामला दर्ज किया। युवक का आरोप है कि उसे दस माह का पुत्र है। पत्नी ससुराल में नहीं रहती है। उसके दबाव में वह पत्नी के साथ पीहर में रह रहा है।