10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
उम्मेद क्लब में 30 महिलाओं का सम्मान
Play video

उम्मेद क्लब में 30 महिलाओं का सम्मान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
Google source verification

जोधपुर.

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जीवन बीमा निगम और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से शहर की चुनिंदा 30 महिलाओं का सम्मान किया गया।

उम्मेद क्लब में शनिवार को आयोजित गरिमामय समारोह में शिक्षा, फैशन, ब्यूटी, बिजनस, समाजसेवा, कॉर्पोरेट सेक्टर में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली ऐसी महिलाओं का सम्मान किया गया, जिन्होंने अपनी मेहनत के बूते न केवल खुद अपनी अलग पहचान बनाई, बल्कि समाज और शहर को भी एक अलग मुकाम दिलाया।

समारोह में महापौर घनश्याम ओझा, शहर विधायक मनीषा पंवार ने विचार व्यक्त किए। एलआइसी के एसआरएम सुधांशु मोहन मिश्र आलोक व एसबीआइ के एजीएम पवन अरोड़ा ने महिलाओं के उत्थान के लिए चलाई जा रही सुविधाओं के बारे में बताया।

कार्यक्रम में गहना भंडारी, रिद्धवी जोशी, रावि पुरोहित व डी-3 ग्रुप के सदस्यों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

इनको किया सम्मानित

आयोजक कुमुद गौड़ ने बताया कि समारोह में अतिथियों ने अनिता मेहता, डॉ. सोनिया जैन, डॉ. पद्मजा शर्मा, रेणू वर्मा, प्रभावती चौधरी, निशा जौहरी, नेहा बिरला, मिस अर्पणा मोदी, रचना कानूगो, डॉ. निहाली जैन, डॉ. रेखा चांडक, डॉ. आभा बोहरा, सिद्धी जौहरी, संगीता जैन, अंकिता शर्मा, पूजा चंदानी, चन्द्रा बूब, रीना ओझा, डॉ. ज्योत्सना शेखावत, डॉ. नम्रता मिश्रा, डॉ. विजया देशमुख, संगीता बेनीवाल, डॉ. रीना भंसाली, प्राची गौड़, डॉ. प्रियंका नरूका, डॉ. अलका विश्नोई, रश्मि पाराशर, पूनम पोहानी, रश्मि जैन व ऋषिका गहलोत को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।