10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो युवकों की हत्या प्रकरण का इनामी आरोपी गिरफ्तार

- अफीम के दूध को खुर्द-बुर्द करने के संदेह में दो युवकों की हत्या प्रकरण
less than 1 minute read
Google source verification
दो युवकों की हत्या प्रकरण का इनामी आरोपी गिरफ्तार

दो युवकों की हत्या प्रकरण का इनामी आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर. अफीम के दूध को गायब करने के संदेह में अपहरण के बाद दो युवकों की हत्या के मामले में कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने पांच हजार रुपए के इनामी आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया। छह आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुके हैं।

थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि गत वर्ष दोहरे हत्याकाण्ड के मामले में फिटकासनी निवासी पप्पाराम (३८) पुत्र भानाराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया है। वह वारदात के बाद फरार हो गया था। उस पर पांच हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। वारदात में कुछ अन्य आरोपी भी हैं जो अभी तक पकड़ में नहीं आए हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। इससे पहले प्रकरण में ओमप्रकाश फौजी, हरिराम बिश्नोई, श्रवणराम जाट, सुनील कांवा, सुरेश नोखड़ा व उसका भाई मांगीलाल नोखड़ा को गिरफ्तार किया जा चुका है।
गौरतलब है कि गोवाहाटी से तस्करी कर लाए अफीम के दूध को गायब करने के संदेह में गत ११ नवम्बर को बोयल निवासी महेन्द्र जाट व डांगियावास निवासी भैराराम जाट का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी।