10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Road accident : पत्थरों से भरे ट्रक की चपेट में साइकिल सवार की मौत

- गुस्साए लोगों ने किया हंगामा व विरोध
less than 1 minute read
Google source verification
Road accident : पत्थरों से भरे ट्रक की चपेट में साइकिल सवार की मौत

Road accident : पत्थरों से भरे ट्रक की चपेट में साइकिल सवार की मौत

जोधपुर।
प्रतापनगर सदर थानान्तर्गत (Police station Pratapnagar Sadar) कायलाना तिराहा 9Kayalan Lake) व रॉयल्टी नाका (Royalty Naka) के बीच सोमवार रात तेज रफ्तार व लापरवाही से आए पत्थरों से भरे ट्रक ने साइकिल सवार को चपेट में ले लिया। मौके पर ही साइकिल सवार की मौत (Cycle rider died by truck) हो गई। गुस्साए लोगों ने रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया। जिससे कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा। पुलिस समझाइश कर मामला शांत कराया।
पुलिस के अनुसार सूरसागर में मालियों का राजबाग कालूरामजी की बावड़ी निवासी मोहम्मददीन (57) पुत्र वली मोहम्मद साइकिल से कायलाना तिराहा से आखलिया की तरफ आ रहे था। रॉयल्टी नाका से पहले एक होटल के सामने पहुंचे तो पीछे से आए पत्थरों से भरे ट्रक ने चपेट में ले लिया। इस दौरान मृतक नीचे गिर गया। ट्रक का टायर उनके ऊपर से निकल गया। मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने समझाइश कर बाद में यहां रास्ता खुलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया गया है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है। मृतक के पुत्र मो. असलम की तरफ से पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है।