10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रामदेवरा दर्शन कर लौट रहे जातरुओं की बोलेरो पलटी, बच्चे की मौत

फलोदी (जोधपुर). नेशनल हाइवे- 11 पर कलरां गांव के बस स्टैण्ड के निकट एक बोलेरो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से गाड़ी में सवार एक बच्चे की मौत हो गई तथा 4 लोग घायल हो गए।
less than 1 minute read
Google source verification
Road accident, death of child

रामदेवरा दर्शन कर लौट रहे जातरुओं की बोलेरो पलटी, बच्चे की मौत

फलोदी (जोधपुर). नेशनल हाइवे- 11 पर कलरां गांव के बस स्टैण्ड के निकट एक बोलेरो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से गाड़ी में सवार एक बच्चे की मौत हो गई तथा 4 लोग घायल हो गए। इनमें से 2 घायलों का फलोदी के राजकीय चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार करके जोधपुर रैफर किया गया। सूचना मिलने पर फलोदी पुलिस मौके पर पहुंची।

उप निरीक्षक ईन्दाराम ने बताया कि बाबा रामदेव के दर्शन के बाद वापस अपने गांव लौट रहे जातरुओं की बोलेरो कलरां गांव से फलोदी की तरफ आ रही थी। इस दौरान कलरां बस स्टैण्ड के निकट अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई तथा सडक़ से नीचे उतरकर विद्युत पोल से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में घायलों को फलोदी के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया।

फलोदी के राजकीय चिकित्सालय लाए घायलों में से सेवकी, बावड़ी निवासी मंजीत (8) पुत्र श्यामलाल को मृत घोषित कर दिया तथा पप्पूदेवी (28) पत्नी रामसिंह, सुनीता (36) पत्नी नरेन्द्र, आराध्य (6) पुत्र रामसिंह व अनुष्का (10) पुत्री रामसिंह का उपचार किया गया। घायलों में पप्पूदेवी व सुनीता को गंभीर हालत में जोधपुर रैफर किया।