
– संभाग के 32 विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी यात्रा
जोधपुर. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा शनिवार को उदयपुर संभाग से शुरू होगी। जोधपुर शहर भाजपा अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी और देहात जिला अध्यक्ष भोपालसिंह बड़ला के नेतृत्व में कार्यकर्ता चारभुजा में यात्रा की शुरुआत में शामिल होंगे। जोधपुर संभाग में यात्रा 23 अगस्त को जैसलमेर के तनोट राय से शुरू होगी और 29 अगस्त तक संभाग के 32 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1442 किलोमीटर का सफर तय करेगी। शहर के तीनों विधानसभा में यात्रा के आगमन की तैयारियां शुरू हो गई हैं।यात्रा 29 अगस्त को लूणी विधानसभा क्षेत्र से जोधपुर शहर में प्रवेश करेगी।