10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुरझाई त्वचा को चमकाने के नाम पर यूं हो रहा गलत काम, विभाग कर रहा नजरअंदाज

- नीम हकीम खतरा ए जान
2 min read
Google source verification
Jodhpur,health department,skin lightening,jodhpur news,illegal medicine,Jodhpur Hindi news,jodhpur latest news,

मुरझाई त्वचा को चमकाने के नाम पर यूं हो रहा गलत काम, विभाग कर रहा नजरअंदाज

- प्राकृतिक जड़ी बूटियों के नाम पर लूट
- चिकित्सा विभाग कर रहा नजरअंदाज

जोधपुर. प्राकृतिक जड़ी बूटियों का हवाला देकर नीम हकीम लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। यह सब नजरों के सामने होने के बाद भी चिकित्सा विभाग इसे नजरअंदाज कर रहा है। फुटपाथ पर इलाज कर रहे नीम हकीम 160 रुपए में रूखी और मुरझाई त्वचा को सात दिन में गोरा करने के अलावा पथरी और पेट से संबंधित कई रोगों के शत प्रतिशत सफल इलाज का भी दावा कर रहे हैं। इन दावों की सच्चाई जानने के लिए 'पत्रिकाÓ टीम मरीज बनकर शहर के कई प्रमुख स्थानों बैठे नीम हकीमों से इलाज करवाने पहुंची।

हर मर्ज की एक दवा

फुटपाथ पर बैठै नीम हकीमों के पास हर मर्ज की एक ही दवा है। चाहे वह पेट दर्द की हो या फिर त्वचा रोग। कई नीम हकीम तो ऑपरेशन किए बिना ही देसी दवा से पथरी के इलाज का नुस्खा बता रहे हैं।

स्टिंग : 1
स्थान : रेलवे स्टेशन रोड (रिजर्वेशन ऑफिस के बाहर)

पत्रिका : फुन्सी की दवा है क्या?
नीम हकीम : हां, मिल जाएगी।

पत्रिका : फीस कितनी लगेगी?
नीम हकीम : सिर्फ 160 रुपए।

पत्रिका : पिछली बार ऐसी दवा से मुंह खराब हो गया था?
नीम हकीम : इस बार ऐसा नहीं होगा। पत्रिका : इसे कैसे लगाना है?

नीम हकीम : एक सप्ताह तक तेल के साथ मिलाकर लगा लो। त्वचा गोरी हो जाएगी, झुर्रियां नहीं रहेंगी। काफी असरदार है। आप और ग्राहक लेकर आओगे।
पत्रिका : कोई साइड इफेक्ट?

नीम हकीम : बिल्कुल नहीं। यह तो हमारे रोज का काम है।

स्टिंग : 2
स्थान : 12वीं रोड चौराहा

पत्रिका : पेट दर्द और कब्ज की शिकायत है।
नीम हकीम : कितने समय से है?

पत्रिका : लगभग एक साल से है।
नीम हकीम : कितनी बार लघु शंका होती है?

पत्रिका : दिन में चार-पांच बार।
नीम हकीम : इसका इलाज तीन चरणों में होगा।

पत्रिका : कितने रुपए लगेंगे?
नीम हकीम : 170 रुपए लगेंगे।

पत्रिका : कोई खराबी तो नहीं होगी?
नीम हकीम : यह पूरी तरह देसी इलाज है। शत प्रतिशत गारंटी।

पत्रिका : 170 रुपए तो बहुत ज्यादा है।
नीम हकीम : (काफी मोल भाव के बाद) चलो, 100 रुपए दे देना।