11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Roadways Free Bus: अभ्यर्थियों के लिए मुफ्त बसें चलाने को तैयार रोडवेज, इन तारीखों को रहेगी व्यवस्था…

Roadways Free Bus: परीक्षार्थियों के लिए नि:शुल्क बसें चलाने को फिर तैयार रोडवेज रोडवेज फिर परीक्षा के लिए तैयार, नौ चलेगी नि:शुल्क बसें20-26 मई तक टेक्निकल हेल्पर परीक्षा
less than 1 minute read
Google source verification
Roadways Free Bus: अभ्यर्थियों के लिए मुफ्त बसें चलाने को तैयार रोडवेज, इन तारीखों को रहेगी व्यवस्था...

Roadways Free Bus: अभ्यर्थियों के लिए मुफ्त बसें चलाने को तैयार रोडवेज, इन तारीखों को रहेगी व्यवस्था...

Roadways Free Bus: राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) की ओर से मई-जून यानी करीब एक माह पूरा प्रतियोगी परीक्षाओं के परीक्षार्थियों के लिए नि:शुल्क बसों का संचालन किया जा रहा है। हाल ही में, चार दिवसीय पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के बाद अब रोडवेज ने आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए परीक्षार्थियों को नि:शुल्क यात्रा के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

अब 20-26 मई तक जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की ओर से टेक्निकल हेल्पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए रोडवेज परीक्षार्थियों के लिए 9 दिनों तक निशुल्क बसों का संचालन करेगा। इसमें सात दिन परीक्षा के अलावा परीक्षा के एक दिन पहले व परीक्षा के एक दिन बाद तक नि:शुल्क बसें चलेगी। परीक्षार्थियों को साधारण व एक्सप्रेस बसों में परीक्षा केन्द्र आने व वापस जाने के लिए नि:शुल्क यात्रा सुविधा दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि बजट घोषणा 2021-22 की पालना में प्रदेश में प्रतियोगी भर्ती परीक्षार्थियों के लिए निशुल्क बसों का संचालन किया जा रहा है।

परीक्षा तिथियां
- 13 से 16 मई तक राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा।
- 20-26 मई तक टेक्निकल हेल्पर परीक्षा।
- 24 मई से 10 जून तक एसएससी कम्बाइंड हायर सैकेण्डरी लेवल परीक्षा।

डिपो मैनेजर पाबंद
रोडवेज मुख्यालय ने प्रदेश के सभी डिपो के मुख्य प्रबंधकों को परीक्षार्थियों को आने व जाने की सुविधा प्रवेश पत्र के साथ फोटोयुक्त आइडी के आधार पर एक दिन पूर्व व परीक्षा के एक दिन बाद के लिए नि:शुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पाबंद किया है। साथ ही हिदायत दी गई है कि कहीं कोई हुड़दंग नहीं हो।

सुचारू संचालन
हाल ही में, पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान नि:शुल्क बसों का संचालन किया था। अब टेक्निकल हेल्पर सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपलब्ध संसाधनों के साथ सुचारू संचालन का प्रयास करेंगे।
- कुलदीप शर्मा, मुख्य प्रबंधक,जोधपुर डिपो