10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम की सभा में जा रहे रोडवेज के दो कर्मचारी गिरफ्तार

पीएम की सभा में जा रहे रोडवेज के दो कर्मचारी गिरफ्तार
less than 1 minute read
Google source verification
Roadways's two employee arrest

पीएम की सभा में जा रहे रोडवेज के दो कर्मचारी गिरफ्तार

जोधपुर.
विभिन्न मांगों को लेकर चल रही रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अजमेर सभा में जाने की कोशिश कर रहे दो कर्मचारियों को उदयमंदिर थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि रोडवेज कर्मचारी कई दिनों से हड़ताल पर हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शनिवार को अजमेर में सभा है। उसमें हंगामा व विरोध करने के लिए रोडवेज कर्मचारियों के अजमेर रवाना होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस बस स्टैण्ड पहुंची, जहां राजस्थान स्टेट रोडवेज एम्प्लॉइज यूनियन (एटक) के बैनर तले कर्मचारी विरोध जता रहे थे। इनमें से लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित व गिरधारी सिंह भाटी को पुलिस पकडक़र थाने ले आई, जहां उन्हें शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। जबकि अन्य कर्मचारियों को छोड़ दिया गया।

इनमें से लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित व गिरधारी सिंह भाटी को पुलिस पकडक़र थाने ले आई, जहां उन्हें शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। जबकि अन्य कर्मचारियों को छोड़ दिया गया।