10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
चौथे दिन भी रही रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल
Play video

चौथे दिन भी रही रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल

वेतन सहित कई मांगों को लेकर है आंदोलनरत
Google source verification

जोधपुर. सरकार के अडिय़ल रवैए से राजस्थान रोडवेज की हड़ताल चौथे दिन गुरुवार को भी जारी रही। राजस्थान रोडवेज के श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चे के तत्वावधान में हड़ताल की जा रही है। राजस्थान स्टेट रोडवेज एंप्लाइज यूनियन एटक के प्रदेश सचिव लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित ने बताया कि रोडवेज में एक हजार बसें, कर्मचारियों की भर्ती, सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग को लेकर हड़ताल की जा रही है। उन्होंने बताया कि यातायात मंत्री यूनुस खान की अध्यक्षता में संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों की वेतनमान को लेकर वार्ता बेनतीजा रही। उसके खिलाफ यह ***** जाम हड़ताल जारी रहेगी।

राष्ट्रीय अभियान समिति के अध्यक्ष विजय मेहता ने रोङवेज कर्मचारियों के आन्दोलन को समर्थन देने की घोषणा की है। रेलवे मेंन्सन एम्पलाईज यूनियन के मण्डल सचिव मनोज परिहार ने बताया कि सरकार द्वारा निजीकरण को बढ़ावा देने के लिए रोङवेज के आन्दोलन को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। सभा की अध्यक्षता एस पी पुरोहित ने की। एटक के प्रदेश सचिव लक्ष्मण सिंह राज पुरोहित ने बताया कि सरकार की सदबुद्धि के लिए यज्ञ कर त्रिपुरासुन्दरी से प्रार्थना की जाएगी। पूर्व प्रदेश सचिव विष्णु गांधी, सुबोधकांत वाष्र्णेय घीसूलाल राजपुरोहित, बाबूलाल सेन, सूरज प्रकाश पुरोहित, बुद्धा राम, डूडी रामपाल जाट, जसवंत सिंह, गिरधारी सिंह भाटी, सुनील चौधरी सहित कई लोग धरने पर बैठे।