
राह चलती शिक्षिका के गले सोने की चेन लूटी
राह चलती शिक्षिका के गले सोने की चेन लूटी
जोधपुर.
खाण्डा फलसा थानान्तर्गत लाडजी का कुआं चौकी के पास गुरुवार देर रात मोटरसाइकिल सवार दो युवक राह चलती एक शिक्षिका के गले से सोने की चेन लूटकर भाग गए।
पुलिस के अनुसार लाडजी का कुआं चौकी से कुछ आगे रहने वाली शिक्षिका डॉ ममता अपने परिजन के साथ रात को घर की तरफ जा रही थी। लाडजी का कुआं चौकी के पास पहुंचने पर बिना नम्बर की मोटरसाइकिल सवार दो युवक महिला के पास आए। एक युवक ने गले में झपट्टा मारा और सोने की चेन लूट ली। फिर दोनों मौके से फरार हो गए। महिला के चिल्लाने पर परिजन व आस-पास के लोग वहां आए। एएसआइ कालूराम भी मौके पर पहुंचे और महिला से जानकारी लेकर लुटेरों की तलाश में नाकाबंदी कराई। साथ ही वारदातस्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से सुराग तलाश के प्रयास में जुट गए। फिलहाल लुटेरों का पता नहीं लग पाया।
Updated on:
01 Oct 2021 01:01 am
Published on:
01 Oct 2021 01:01 am
