10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो महिलाओं से बैग लूटे, लुटेरों का सुराग नहीं

- चौपासनी हाउसिंग बोर्ड व मेडिकल कॉलेज चौराहे के पास वारदात
less than 1 minute read
Google source verification
दो महिलाओं से बैग लूटे, लुटेरों का सुराग नहीं

दो महिलाओं से बैग लूटे, लुटेरों का सुराग नहीं

जोधपुर. चौपासनी हाउसिंग बोर्ड और शास्त्रीनगर में मेडिकल कॉलेज चौराहे के पास मंगलवार को दो महिलाओं से बैग लूट लिए गए दोनों वारदातों में लुटेरों का सुराग नहीं लग पाया।

शास्त्रीनगर थाना पुलिस के अनुसार चौहाबो निवासी अमृता पत्नी अमित दवे मंगलवार दोपहर तीन बजे मोपेड पर मेडिकल कॉलेज चौराहे से पाल रोड की तरफ जा रही थी जेठानी भी साथ थी मेडिकल कॉलेज चौराहे के पास पहुंचने पर पीछे से मोटरसाइकिल सवार दो युवक आए और मोपेड पर पीछे बैठी अमृता की जेठानी के हाथ से बैग लूट लिया। बैग में बारह हजार रुपए, मोबाइल व अन्य सामान रखे थे।
बैग लूट की दूसरी वारदात देवनगर थाना क्षेत्र में हुई, अनिल व्यास व पत्नी पर शाम चार बजे सेंट्रल अकादमी स्कूल से पहला पुलिया की तरफ जा रहे थे एक रेस्टोरेन्ट के पास पहुंचने पर पीछे से मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों महिला के हाथ में झपट्टा मारकर बैग लूट लिया। जिसमें कुछ आभूषण व मोबाइल रखा था पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के तलाश शुरू की है।