
Robbery with lady : लुटेरों ने मोपेड को धक्का मार महिला से बैग लूटा
जोधपुर।
उदयमंदिर थानान्तर्गत (Police station Udaimandir) शहर के बीचों-बीच पुरी तिराहा के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने मोपेड सवार महिला से बैग लूट (Bag loot with a lady) लिया। जिसमें इक्कीस हजार रुपए, सोने की चेन व दुकान की चाबियां थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस लुटेरों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। (No clue of robbers;)
पुलिस के अनुसार सूंथला में गजानंद कॉलोनी निवासी शशी पत्नी रमेशचन्द्र पारीक बच्चों के साथ खरीदारी करने के लिए बाजार गईं। नई सड़क पर शॉपिंग करने के बाद महिला व बच्चे मोपेड पर घर के लिए रवाना हुए। महिला के हाथ में बैग थे। पुरी तिराहे से राय बहादुर मार्केट के पास पहुंचे तो पीछे से मोटरसाइकिल सवार दो युवक आए। बाइक की रफ्तार धीरे कर लुटेरे महिला के पास पहुंचे और एक युवक ने महिला के हाथ में बैग पर झपट्टा मारा, लेकिन महिला ने बैग कसकर पकड़ लिया और लुटेरे का प्रतिरोध करने लगी।
इतने में एक युवक ने मोपेड पर जोर से लात मारी। जिससे महिला व बच्चे नीचे गिर गए और युवक बैग लूटकर भाग गए। जिसमें 21 हजार रुपए, सोने की एक चेन, बैंक डायरियां, अन्य दस्तावेज व दुकान की चाबियां थी।
पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज चेक किए। जिसमें बाइक सवार दोनों युवक नजर आ गए। इस आधार पर दोनों की तलाश की जा रही है।
पुत्री ने लुटेरों का पीछा किया, लेकिन भागे निकले
वारदात के बाद महिला की पुत्री ने खुद को वह महिला को संभाला। फिर लुटेरों का पीछा किया। रेलवे स्टेशन तक पीछा करने के बाद लुटेरे ओझल हो गए। बाइक चलाने वाले युवक ने मुंह पर रूमाल बांध रखा था।
Published on:
21 Oct 2022 11:21 pm
