10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुकानदार से लूट का खुलासा, तीन गिरफ्तार

- दुकान से घर लौटने के दौरान 1.40 लाख रुपए लूटने का मामला- आरोपियों ने लूट की तीन वारदातें कबूली
less than 1 minute read
Google source verification
दुकानदार से लूट का खुलासा, तीन गिरफ्तार

दुकानदार से लूट का खुलासा, तीन गिरफ्तार

जोधपुर।
बासनी थाना पुलिस ने दुकान से घर लौट रहे एक दुकानदार के आड़े फिरकर डरा-धमकाकर 1.40 लाख रुपए लूटने के मामले में चार महीने बाद तीन आरोपियाें को बापर्दा गिरफ्तार किया। आरोपियों ने जोधपुर शहर व फलोदी में लूट की दो और वारदातें भी कबूल की हैं।
थानाधिकारी जितेन्द्रसिंह ने बताया कि बर्रा नगर में ई-मित्र व टूर एण्ड ट्रैवल्स संचालक राकेश कुमार यादव गत 23 अप्रेल को दुकान से घर लौट रहा था। उनके पास मनी ट्रांसफर व दिनभर की एकत्रित 1.40 लाख रुपए थे। रास्ते में बोलेरो में सवार कुछ युवकों ने बाइक सवार दुकानदार को रोका और मारपीट व डरा-धमकाकर रुपए का बैग लूट लिया था। लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। विभिन्न पहलूओं से जांच और संदिग्धों से पूछताछ के बाद कुछ युवकों पर संदेह हुआ। तलाश के बाद पकड़ा ग या। पूछताछ में वारदात स्वीकारने पर शास्त्रीनगर थानान्तर्गत सेक्टर-7 निवासी राहुलसिंह 22 पुत्र गगनसिंह, सांगरिया में महादेव नगर निवासी ललित 20 पुत्र जयरूपराम पटेल और देचू थानान्तर्गत कोलू पाबूजी निवासी मोतीसिंह पुत्र रेंवतसिंह को गिरफ्तार किया। आरोपियों से लूट की राशि और वारदात में शामिल अन्य बदमाशों को पकड़ने के संबंध में प्रयास किए जा रहे हैं। कार्रवाई में एसआइ जेठाराम, एएसआइ भीमसिंह, हेड कांस्टेबल रामलाल, कांस्टेबल दलाराम आदि शामिल रहे। आरोपी राहुल सिंह ने मोबाइल लूटने के बाद अपना गिरोह बनाकर वारदातें शुरू की थी। उसके खिलाफ चार मामले दर्ज हैं। ललित के खिलाफ तीन एफआइआर दर्ज है।
इन वारदातों का खुलासा...
- कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-7 में ज्वैलरी दुकान संचालक की एसयूवी के आगे बोलेरो लगाकर लूट का प्रयास करना।
- 28 अप्रेल : फलोदी में मोखेरी के पास ज्वैलर पुखराज सोनी से जेवर व रुपए लूटना।