10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Robbery : स्मैक के लिए की रेलवे कर्मचारी से लूटपाट

- पांच महीने बाद लूट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार- मोटरसाइकिल व मोबाइल बरामद
less than 1 minute read
Google source verification
Robbery : स्मैक के लिए की रेलवे कर्मचारी से लूटपाट

Robbery : स्मैक के लिए की रेलवे कर्मचारी से लूटपाट

जोधपुर।
सरदारपुरा थाना पुलिस (Police station Sardarpura) ने रेलवे स्टेशन (Railway station) से ओलम्पिक तिराहे के बीच रेलवे कर्मचारी से मोबाइल लूट के मामले में पांच महीने बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार (main accuse arrested in robbery case) किया। उससे वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व मोबाइल बरामद किया गया। (Robbery with railway employee)
थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि मूलत: नागौर जिले में मौलासर थानान्तर्गत पाबुपूरा हाल ओलंपिक के पीछे हाकम बाग निवासी रेलवे कर्मचारी सुरेश कुमार जाट से गत 17 अप्रेल को मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने मोबाइल लूट लिया था। इस संबंध में 11 मई को लूट का मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस ने दो बाल अपचारी को संरक्षण में लेकर लूट का मोबाइल खरीदने के आरोप में मसूरिया के आजाद हिंद मार्केट निवासी रोहित उर्फ रवि पुत्र श्रवण कुमार प्रजापत को गिरफ्तार किया था। मुख्य आरोपी दीपक उर्फ दीपू फरार हो गया था। एसआइ सलीम मोहम्मद के नेतृत्व में कांस्टेबल कैलाश राजपुरोहित, अविनाश बाबल व केसाराम ने तलाश के बाद डिफेंस लैब के पीछे सांसी बस्ती निवासी दीपक उर्फ दीपू 22 पुत्र किशोरराम सांसी को गिरफ्तार किया। उससे बाइक व मोबाइल बरामद किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी स्मैक का आदी है। स्मैक की पूर्ति के लिए उसने कई वारदातें करना कबूल किया है। उससे पूछताछ की जा रही है।