11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सो रही वृद्धा के कान से सोने की टोंटियां लूटी

- गंगाणी गांव के मुण्डेलों का बास में मकान में वारदात - नकाबपोश लुटेरे के दीवार लांघकर आने और मुख्य गेट से भागने का अंदेशा
less than 1 minute read
Google source verification
Robbery with old lady in house, lady injured

सो रही वृद्धा के कान से सोने की टोंटियां लूटी

जोधपुर.
करवड़ थानान्तर्गत गंगाणी गांव में मुण्डेलों का बास स्थित मकान में चारपाई पर सो रही बुजुर्ग महिला के कानों से नकाबपोश लुटेरे ने सोने की टोंटियां लूट ली। सुबह दो पुत्रवधूओं ने सास को संभाला तो कानों से खून निकल रहा था और सोने की टोंटियां गायब थी।

उप निरीक्षक कैलाशचन्द शर्मा के अनुसार गंगाणी गांव में मुण्डेलों का बास निवासी माढ़ीदेवी जाट (८५) रात को घर की बैठक में और पुत्रवधू राधा व सुशीला बच्चों के साथ चौक में सो रही थी। वृद्धा के पुत्र छत्तीसगढ़ में काम करते हैं। तडक़े पांच बजे पुत्रवधू राधा व सुशीला जागी और सास को संभाला तो दोनों कान से खून निकल रहा था और सोने की टोंटियां गायब थी।
वृद्धा घबराहट की वजह से बोल नहीं पा रही थी। पुत्रवधू ने उन्हें चारपाई से उठाया और जानकारी लेने का प्रयास किया। तब सामने आया कि मध्यरात्रि बाद अथवा तडक़े एक नकाबपोश युवक टोंटियां लूटकर भाग गया। सूचना मिलने पर ग्रामीण और पुलिस वारदातस्थल पहुंचे। पुत्रवधू राधा पत्नी जगदीश जाट के पर्चा बयान के आधार पर लूट का मामला दर्ज किया गया है।

इशारों से बताया नकाबपोश था लुटेरा
पुलिस व परिजन को वृद्धा इशारों में सिर्फ यही बता पाई कि लुटेरे ने मुंह पर काला कपड़ा बांध रखा था। वह कम उम्र का नजर आ रहा था।

पड़ोसी की दीवार के सहारे मिली सीढी

घरवालों ने आस-पास नजरें घुमाईं तो मकान में पड़ोसी की दीवार के सहारे लकड़ी की सीढी खड़ी दिखाई दी। मुख्य गेट के पास नंगे पांव के निशान भी मिले। अंदेशा है कि लुटेरा सीढी के सहारे नीचे उतरा है और वारदात कर मुख्य गेट से निकला होगा।