10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

jodhpur Crime News: कर्मचारी के साथ मारपीट कर लूटे 19,300 रुपए, मामला दर्ज

किरमसरिया टोल नाके पर घटना
less than 1 minute read
Google source verification
कर्मचारी के साथ मारपीट कर लूटे 19,300 रुपए, मामला दर्ज

कर्मचारी के साथ मारपीट कर लूटे 19,300 रुपए, मामला दर्ज


जोधपुर.

मथानिया थाना क्षेत्र के किरमसरिया टोल नाके पर स्टाफ को वाहन चालक युवक से रुपए मांगना महंगा पड़ गया। टोल मांगने पर पहले तो युवक ने स्टाफ से बदसलूकी की और इसके बाद पीछे के रास्ते से निकल गया। सुबह पुन: अन्य साथियों के साथ उसने हथियारों से लैस होकर वहां मौजूद कर्मचारी से मारपीट कर कलक्शन के 19,300 रुपए लूटने का मामला दर्ज किया गया है।
मथानिया थानाधिकारी राजीव भादू ने बताया कि भवाद के विनायकपुरा निवासी प्रदीप विश्नोई ने रिपोर्ट देकर बताया कि रात करीब 10 बजे एक पिक अप गाड़ी आई। जिसे भोजासर निवासी सुनील चला रहा था। टोल पर आया तो स्टाफ ने रुपए मांगे तो वह नाराज हो गया और गाली-गलौच कर रुपए देने से मना कर दिया। इसके बाद गाड़ी पीछे घुमाकर टोल के पीछे रास्ते से होकर चला गया। अलसुबह करीब 3.39 बजे पिकअप में सुनील अपने भाई सोमराज व संतोष सहित अन्य 4-5 युवकों को टोल नाके पर लेकर आया। जहां लाठियों व पाइप से लैस होकर आए लोगों ने रात में ड्यूटी कर रहे करौली के माउली निवासी हरिओम के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। उसके हाथ व पैरों में काफी चोट आई। हाथ की अंगुलियों में फ्रेक्चर हो गए। टोल कलेक्शन के रुपए लेकर भाग गए। घायल हरिओम को महामंदिर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसका उपचार जारी है। उल्लेखनीय हैं कि जोधपुर में इन दिनों जमकर अपराध की घटनाएं हो रही है। अपराधी भी पुलिस से बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। शहर से लेकर गांव तक अपराध की घटनाएं हो रही हैं।