10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डीपीएस की फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा, 9.20 लाख रुपए ऐंठे

  - शिक्षण संस्थान के संचालक से ठगी
less than 1 minute read
Google source verification
डीपीएस की फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा, 9.20 लाख रुपए ऐंठे

डीपीएस की फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा, 9.20 लाख रुपए ऐंठे

जोधपुर. कमला नेहरू नगर प्रथम विस्तार योजना में शिक्षण संस्थान के संचालक से देहली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की प्राइमरी व सैकण्डरी स्कूल की फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने ९.२० लाख रुपए एेंठ लिए गए। धोखाधड़ी का पता लगने पर संचालक ने प्रतापनगर थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया।

पुलिस के अनुसार कमला नेहरू नगर में प्रथम विस्तार योजना निवासी गायत्री टेक्निकल एज्यूकेशन ट्रस्ट के चेयरमैन भूपेन्द्रसिंह राठौड़ पुत्र घनश्यामसिंह ने डीपीएस का जोनल हेड बताने वाले अंकित अरोड़ा के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि डीपीएस का जोनल हेड बताने वाले अंकित अरोड़ा से वर्ष २०१६ में उसका सम्पर्क हुआ था। उसने डीपीएस की प्राइमरी व सैकण्डी स्कूल की फ्रेंचाइजी दिलाने का विश्वास दिलाया था। अंकित ने खुद की दो अन्य फर्म डीपीएस स्पोट्र्स सिस्टम व डीपीएस फ्रेंचाइजी डॉट कॉम होने की जानकारी दी। आरोपी ने कम्प्यूटर डीपीएस प्राइवेट लिमिटेड फ्रेंचाइजी डॉट कॉम वेबसाइट खोल आवेदन पत्र का प्रिंट निकालकर दिया। जिसे पूरा कर आरोपी को सौंप दिया। दोनों स्कूल की फ्रेंचाइजी के लिए ५ अप्रेल २०१८ को इकरारनामा किया गया। जिन पर बतौर चेयरमैन दीपक कुमार पाल ने हस्ताक्षर किए थे।

आरोपी ने १६ जनवरी २०१७ से १४ सितम्बर २०१८ तक ८.२० लाख रुपए एेंठ लिए। फिर सामने आया कि जोधपुर संभाग की डीपीएस की फ्रेंचाइजी आरोपी की कम्पनी से जारी नहीं की गई थी। वो फ्रेंचाइजी वास्तविक कम्पनी ने जारी की थी। अंकित अरोड़ा की कम्पनी फर्जी होने का अंदेशा हुआ। उसने आरोपी से बात की तो उसने स्वीकार कर लिया और रुपए न लौटाने की धमकियां देने लगा।