10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव से पहले शहर को यह सौगात देना चाहता है जेडीए, जबकि कई क्षेत्र आज भी सुविधाओं से वंचित!

- वीर दुर्गादास राठौड़ मल्टीलेवल ओवरब्रिज में तकनीकी खामियों का निस्तारण नहीं
2 min read
Google source verification
Jodhpur,jodhpur news,overbridge,Jodhpur Development Authority,saran nagar flyover,mahendra singh rathore jda chairman will improve jda,

चुनाव से पहले शहर को यह सौगात देना चाहता है जेडीए, जबकि कई क्षेत्र आज भी सुविधाओं से वंचित!


- शहर में दो ओवरब्रिज के काम अब भी चल रहे

- आरटीओ फाटक ओवरब्रिज की टैंडर प्रक्रिया शुरू

जोधपुर. जेडीए शहर में एक और ओवरब्रिज की नींव रखवाने की तैयारी में है। आरटीओ फाटक (बीजेएस) पर बनने वाले इस ओवरब्रिज के लिए टैंडर प्रक्रिया चल रही है। खास बात यह है कि जेडीए की ओर से बनाए जा रहे दो ओवरब्रिज का काम अधूरा पड़ा है और चार अन्य में हाईकोर्ट की ओर से बताई तकनीकी खामियां दूर करने के कोई प्रयास होते नहीं दिख रहे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार सीएम 21, 22 जून को जोधपुर में रहेंगी। जेडीए चाहता है कि शहर में कराए गए विकास कार्यों का फीता सीएम के हाथों कटवाया जाए। इनमें सारण नगर और रिक्तिया भैरुजी क्षेत्र में बना मल्टीलेवल वीर दुर्गादास राठौड़ ओवरब्रिज भी शामिल है। इन दोनों ओवरब्रिज का काम अभी चल रहा है। साथ ही आरटीओ फाटक पर जो ओवरब्रिज प्रस्तावित है यह जेडीए के वर्तमान कार्यकाल में शुरू होने वाला पहला ओवरब्रिज होगा।

यहां हो चुके हैं हादसे

शहर के भदवासिया ओवरब्रिज, सारण नगर ओवरब्रिज, वीर दुर्गादास राठौड़ ओवरब्रिज और मंडोर ओवरब्रिज हादसे के गवाह बन चुके हैं। इन हादसों में 5 लोगों की मौत और कई लोग घायल हो चुके हैं। सारण नगर ओवरब्रिज की करीब 100 मीटर के अधिक सड़क का डामरीकरण व अन्य छोटे-बड़े कार्य पेंडिंग है। इस ओवरब्रिज पर अधिकारिक तौर पर यातायात शुरू नहीं किया गया है। पिछले पांच माह में इसको शुरू करने की तिथियां तीन बार आगे खिसकाई गई हैं।

शुरू तो किया मगर खतरा कायम

वीर दुर्गादास मल्टीलेवल ओवरब्रिज सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। हाईकोर्ट की फटकार के बाद इसे शुरू तो कर दिया गया, लेकिन छोटे-बड़े काम अब भी जारी हैं। इस प्रोजेक्ट की लागत 110 करोड़ रुपए से अधिक है। इसके दो पिलर में आई तकनीकी खामी दूर करने के दावे किए गए हैं। लेकिन ओवरब्रिज पर हादसे अब भी हो रहे हैं।

ये 8 ओवरब्रिज पहले से ही शहर में

1. मोहनपुरा पुलिया

2. मंडोर

3. बासनी

4. भदवासिया

5. राइकाबाग

6. रसाला रोड-पावटा

7. सारण नगर

8. वीर दुर्गादास राठौड़

आरटीओ फाटक ओवरब्रिज

- रेलवे फाटक संख्या सी-168 पर बनना है ओवरब्रिज
- 72 करोड़ है पूरे प्रोजेक्ट की लागत

- 1600 मीटर है ओवरब्रिज की लम्बाई
- ढाई साल में पूरा करना है काम

- इसी माह जारी हो सकता है वर्क ऑर्डर

(यह पहला ओवरब्रिज है जिसका काम जेडीए के वर्तमान कार्यकाल में शुरू हो सकता है।)


1600 मीटर लम्बा
आरटीओ फाटक ओवरब्रिज की टैंडर प्रक्रिया चल रही है। शीघ्र ही इसका वर्क ऑर्डर जारी करेंगे। करीब 16 सौ मीटर लम्बे इस ओवरब्रिज का काम जल्द शुरू करवाएंगे।

- सुखराम चौधरी, निदेशक अभियांत्रिकी, जोधपुर विकास प्राधिकरण