10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mumbai airport पर 22 दिनों तक 6 घण्टे के लिए रन-वे क्लोजर, एयर इंडिया की जोधपुर-मुम्बई फ्लाइट जयपुर होकर होगी संचालित

इस दौरान एयरलाइन कम्पनियों को मुम्बई आने-जाने वाली फ्लाइटें रद्द व री-शेड्यूल करनी पड़ रही है। एयर इंडिया की जोधपुर-मुम्बई फ्लाइट में बड़ा बदलाव किया है।
less than 1 minute read
Google source verification
airport

runway closure, Mumbai airport, Airport Authority of India, jodhpur airport, flights on runway, jodhpur news, jodhpur news in hindi

गजेंद्र दहिया/जोधपुर. देश का व्यस्ततम मुम्बई स्थित छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट का रन-वे जरूरी रखरखाव के लिए फरवरी-मार्च में 22 दिन तक छह घण्टे के लिए बंद रहेगा। इस दौरान एयरलाइन कम्पनियों को मुम्बई आने-जाने वाली फ्लाइटें रद्द व री-शेड्यूल करनी पड़ रही है। एयर इंडिया की जोधपुर-मुम्बई फ्लाइट में बड़ा बदलाव किया है। यह फ्लाइट 22 दिन तक शाम को संचालित होगी। साथ ही एयर इंडिया इस फ्लाइट को जयपुर होते हुए संचालित करेगा। जेट एयरवेज ने इस सदंर्भ में अब तक अपना कोई शेड्यूल नहीं दिया है। मुम्बई एयरपोर्ट पर प्रतिदिन 946 फ्लाइट्स आती जाती है। मुम्बई एयरपोर्ट पर 7 फरवरी से लेकर 30 मार्च तक सप्ताह के तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे रन-वे क्लोजर रहेगा। हालांकि 21 मार्च को होली के दिन एयरपोर्ट खुला रहेगा।

मुम्बई-जयपुर फ्लाइट जोधपुर होते हुए जाएगी

वर्तमान में एयर इंडिया मुम्बई से जयपुर और जोधपुर के लिए दो अलग-अलग फ्लाइट्स का संचालन करता है। सात फरवरी से दोनों फ्लाइट्स को एक कर दिया जाएगा। यह मुम्बई-जोधपुर-जयपुर फ्लाइट होगी। सुबह 9.40 बजे मुम्बई से एयर इंडिया का विमान रवाना होगा जो सुबह 11.20 जोधपुर आएगी। यहां से यह फ्लाइट जयपुर जाएगी जो दोपहर एक बजे पहुंचेगी। वापसी में यह फ्लाइट दोपहर 2 बजे जयपुर से रवाना होकर जोधपुर पहुंचेगी। जोधपुर से अपराह्न 4.20 बजे यह फ्लाइट मुम्बई के लिए रवाना होगी जो शाम 6 बजे वहां पहुंचेगी।

फरवरी-मार्च में मंगल-गुरु-शनि को एयर इंडिया का शेड्यूल

कहां से कहां तक ------- रवानगी ------- आगमन
मुम्बई-जोधपुर ------- सुबह 9.40 ------- सुबह 11.20
जोधपुर-मुम्बई -------अपराह्न 4.20 -------शाम 6.00

फरवरी-मार्च में सोम-बुध-शुक्र-रवि को एयर इंडिया का शेड्यूल

कहां से कहां तक ------- रवानगी ------- आगमन
मुम्बई-जोधपुर ------- सुबह 9.40 ------- सुबह 11.20
जोधपुर-मुम्बई -------सुबह 11.55 -------दोपहर 1.25

(यह शेड्यूल 7 फरवरी से लेकर लेकर 30 मार्च तक का है।)