10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राज्य स्तर पर दमखम दिखाएंगे अब ग्रामीण एथलीट

भोपालगढ़. कस्बे के चुन्नीदेवी-गणेशराम जाखड़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र रघुवीर जाखड़ व छात्रा मंजू देवड़ा का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन हुआ है।
less than 1 minute read
Google source verification
sports palyer

राज्य स्तर पर दमखम दिखाएंगे अब ग्रामीण एथलीट

भोपालगढ़. कस्बे के चुन्नीदेवी-गणेशराम जाखड़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र रघुवीर जाखड़ व छात्रा मंजू देवड़ा का जोधपुर में आयोजित की गई 63वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता में ऊंची कूद में प्रथम स्थान पर रहने के बाद अब इन दोनों खिलाड़ी छात्र-छात्रा का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन हुआ है। जिस पर शनिवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य भगवानसहाय के नेतृत्व में स्मृतिचिनह प्रदान कर स्वागत किया गया और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर विद्यालय परिवार की ओर से बधाई भी दी गई।

विद्यालय के व्याख्याता किसनाराम ने बताया कि ६३वीं जिला स्तरीय विधिक सेवा खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत ब्लॉक, जिला एवं संभाग स्तर पर विद्यालय की छात्रा मंजू देवड़ा ने ऊंची कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि इसके साथ ही छात्र वर्ग में विद्यालय के खिलाड़ी छात्र रघुवीर जाखंड ने भी ब्लॉक एवं जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने के साथ ही संभाग स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जिसके उपलक्ष में इन दोनों ही खिलाड़ी छात्र एवं छात्रा का जयपुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जोधपुर जिला टीम की ओर से खेलने के लिए चयन हुआ है। जिस पर शनिवार को विद्यालय में प्रधानाचार्य भगवान सहाय के नेतृत्व में विद्यालय स्तर पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया और प्रतिभावान खिलाड़ी छात्र रघुवीर जाखड़ व छात्रा मंजू देवड़ा का स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य भगवानसहाय के साथ ही व्याख्याता शर्मिला माथुर, प्रकाश राखेचा, राजूसिंह, पुरुषोत्तम, रामेश्वरलाल शर्मा, जुगलकुमारी, अंजू शर्मा, प्रवीण चौहान, भंवरलाल कटाणिया व सीताराम जाखड़ समेत विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं मौजूद र्थी और इन सभी ने दोनों खिलाडिय़ों को बधाई व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सफलता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं भी दी। (निसं)