11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SPORTS MINISTER–प्रदेश में पंचायत से राज्य स्तर तक ग्रामीण खेलों का होगा आयोजन

खेल राज्यमंत्री चांदना ने संभाग के खेल अधिकारियों की बैठक ली
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Dec 24, 2020

SPORTS MINISTER--प्रदेश में पंचायत से राज्य स्तर तक ग्रामीण खेलों का होगा आयोजन

SPORTS MINISTER--प्रदेश में पंचायत से राज्य स्तर तक ग्रामीण खेलों का होगा आयोजन

जोधपुर।
खेल राज्यमंत्री ने अशोक चांदना ने बताया कि प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने व खेलों के प्रति रूचि जागृत करने के लिए पंचायत से राज्य स्तर तक लड़के व लडकियों के ग्रामीण खेलों का आयोजन किया जाएगा। उसमें राजस्व गांव स्तर तक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। चांदना ने गुरुवार को सर्किट हाउस में संभाग के खेल अधिकारियों की बैठक लेकर खेल गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि प्रदेश के ग्रामीण स्तर तक लगभग 16-17 लाख खिलाडिय़ों की भागीदारी रहेगी, जो अपने आप में रिकॉर्ड बनेगा। ग्रामीण खेलों में शूटिंग बॉल, कब्बडी व टेनिस बॉल क्रिकेट खेलों को भी शामिल किया गया है।
-
प्रत्येक जिले की समीक्षा की

चांदना ने जोधपुर संभाग के एक-एक जिले में चल रही खेल गतिविधियों, प्रबन्धन व खेल सुविधाओं के लिए करवाए जा रहे कार्यो, समस्याओं, खेल सामग्री की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को पेंडिंग खेल प्रोजेक्ट बनाने के निर्देश दिए । उन्होंने जोधपर के खेल अधिकारी गोविन्दसिंह परिहार को संभाग के सभी जिलों के खेल मामलों पर एक नोट बनाकर उन्हें भिजवाने के निर्देश दिए। बैठक में खेल अधिकारी जालोर प्रेमसिंह भाटी, खेल अधिाकरी सिरोही उमा दाधीच, खेल अधिकारी बाड़मेर भीयाराम चौधरी, प्रभारी अधिकारी जैसलमेर राकेश विश्नोई, खेल अधिकारी पाली अभिमन्यू चौधरी, खेल अधिकारी कपिल मिर्धा, प्रभारी फ ुटबाल अकादमी जोधपुर भरतसिंह गुर्जर ने भाग लिया।
--
संगठनों व संस्थाओं ने किया स्वागत
सर्किट हाउस में अनेक जनप्रतिनिधियों, संस्थाओं व संगठनों के प्रतिनिधियों ने चांदना को बुके भेंटकर व माल्यार्पण कर स्वागम किया व ज्ञापन दिए। इस दौरान राज्य संविदा आयुष चिकित्सकों के नियमतिकरण को लेकर डॉ आदम सिसोदिया के नेतृत्व में ज्ञापन दिया।