10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंदिरों व घरों में सादगी से मनाई संत पीपा जयंती

कोविड गाइड लाइन की पालना के साथ हवन व पूजा अर्चना कर कोरोना वायरस से मुक्ति की प्रार्थना
less than 1 minute read
Google source verification
मंदिरों व घरों में सादगी से मनाई संत पीपा जयंती

मंदिरों व घरों में सादगी से मनाई संत पीपा जयंती

जोधपुर. संत शिरोमणि पीपा महाराज की 698वीं जयंती मंगलवार को घरों व मंदिरों में सादगीपूर्वक मनाई गई। शहर के संत पीपाजी के मन्दिरों में पुजारियों ने पूजन व ध्वजारोहण किया। समस्त पीपा क्षत्रिय न्याति ट्रस्ट रातानाडा जोधपुर के अध्यक्ष प्रकाश चावड़ा ने बताया कि समाज के लोगों ने घरों में पूजन के बाद सोशल मीडिया पर एक दूसरे संत की जयंती पर शुभकामनाएं प्रेषित की व कोरोना संक्रमण से मुक्ति की प्रार्थना की। पीपा क्षत्रिय समस्त न्याति सभा ट्रस्ट मसूरिया बगीची में मंदिर के ट्रस्ट अध्यक्ष नरेंद्र चौहान व कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम राखेचा व्यवस्थापक अनिल सोलंकी ने कोविड गाइड लाइन की पालना के साथ हवन व पूजा अर्चना कर कोरोना वायरस से मुक्ति की प्रार्थना की। विजय चौक स्थित पीपा महाराज के मंदिर में सीमित पदाधिकारियों क्षेत्रीय पार्षद ने पूजा अर्चना की।

श्री पीपा क्षत्रिय समस्त न्याति सभा ट्रस्ट मसूरिया बगीची में श्री पीपा जी की जयंती पर सरकारी गाइडलाइन के अनुसार प्रसादी का आयोजन नहीं किया गया। अध्यक्ष नरेंद्र चौहान कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम राखेचा व्यवस्थापक अनिल सोलंकी ने संत पीपाजी की प्रतिमा का पंचामृत अभिषेक किया गया।