
Gotan, ren railway station, Indian Railways, north western railways, jodhpur news, jodhpur news in hindi
अमित दवे/जोधपुर. रेलवे बोर्ड द्वारा जारी ग्रेडिंग पॉलिसी व स्टोपेज पॉलिसी के मानदंडों का बोर्ड स्वयं ही उल्लंघन कर रहा है। रेलवे की ओर से जोधपुर मण्डल की गाड़ी संख्या 22421/22 सालालर एक्सप्रेस का 20-20 लाख रुपए सालाना आय वाले स्टेशनों पर टे्रन का ठहराव हो रहा है। लेकिन यह ट्रेन करोड़ों रुपए की आय कराने वाले रेण व गोटन रेलवे स्टेशन के यात्रियों को देख नहीं रूकती है। ऐसे में इन स्टेशनों के यात्रियों का निराश हो रही है। किसी भी गाड़ी का प्रायोगिक ठहराव करते समय रेलवे अपने आदेश में हमेशा अंडर लाइन लिखता है ‘समीक्षा पश्चात इसे आगे बढ़ाया जा सकता है’ जबकि वाणिज्यिक औचित्य की बात करने वाला रेलवे बोर्ड गाड़ी के प्रायोगिक ठहराव के बाद समीक्षा कभी नहीं करता। सालासर एक्सप्रेस का एनएसजी 6 श्रेणी के खुनखुना स्टेशन पर 26 जनवरी 2017 को ठहराव दिया था। सालासर एक्सप्रेस के प्रायोगिक ठहराव के शुरुआती तीन माह में 26-26 यात्रियों ने यात्रा की व प्रायोगिक ठहराव के आखिरी तीन माह में 13-13 यात्रियों ने औसतन यात्रा की। पूरे छह माह में औसतन 20-20 यात्रियों ने इस ट्रेन से यात्रा की, लेकिन फि र भी यह गाड़ी पिछले दो साल से मण्डल के खुनखुना स्टेशन पर ठहराव कर रही है । यह जानकारी सूचना के अधिकार के तहत मिली है।
नहीं मिला पर्याप्त यात्रीभार व आय
सालासर एक्सप्रेस के खुनखुना स्टेशन में छह माह के प्रायोगिक ठहराव के समय प्रतिदिन 20-20 अपडाउन यात्रियों स्टेशन से यात्रा की व प्रायोगिक ठहराव के शुरुआती तीन माह में तीन लाख तीस हजार रुपए की आय व प्रायोगिक ठहराव के आखिरी तीन माह में एक लाख सत्तर हजार रुपए की आय अर्जित की । यही हाल सालासर एक्सप्रेस का तालछापर, सतनाली, रामपुर बेरी स्टेशनों पर सालासर एक्सप्रेस का है ।
गोटन व रेण में सालासर एक्सप्रेस का नहीं हुआ ठहराव
यात्री/आय के अनुसार बनी ग्रेडिंग पॉलिसी के लिहाज से रेण व गोटन दोनों स्टेशन एनएसजी 5,(रेलवे नियमों के अनुसार इस श्रेणी में जिस स्टेशन की आय 1 से 10 करोड़ रुपए के बीच हो), श्रेणी के स्टेशन है। दोनों स्टेशन पर पर्याप्त यात्री भार व आय हो रही है लेकिन रेलवे बोर्ड इस गाड़ी का ठहराव इन दोनों स्टेशन पर नहीं दे रहा है जबकि एनएसजी 5 श्रेणी के सभी स्टेशनों पर इस गाड़ी का ठहराव हो रहा है। एनएसजी 6, (रेलवे नियमों के अनुसार इस श्रेणी में जिस स्टेशन की आय 1 करोड़ रुपए से कम या बराबर हो), श्रेणी के छोटी खाटू, तालछापर, सतनाली, रामपुर बेरी पर इस गाड़ी का ठहराव हो रहा है।
Published on:
24 Dec 2018 11:02 am
