15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

काला हिरण शिकार: जोधपुर जेल से रिहा हुए सलमान खान, एक झलक के लिए उमड़ी भीड़

फिल्म अभिनेता सलमान शनिवार दोपहर को जमानत मिलने के बाद शाम को जेल से रिहा हो गए।

2 min read
Google source verification
salman1

जोधपुर। फिल्म अभिनेता सलमान शनिवार दोपहर को जमानत मिलने के बाद शाम को जेल से रिहा हो गए। हिरण शिकार मामले में सलमान को कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद दोपहर को उन्हें बेल मिल गई। सलमान भारी सुरक्षा के बीच जेल से बाहर निकले। वहां से सीधे एयरपोर्ट के निकल गए। सलमान चार्टर्ड प्लेन से मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं।

इससे पहले सलमान के अधिवक्ता हस्तीमल सारस्वत एवं महेश बोडा ने सुबह कोर्ट में जमानत प्रार्थना पत्र पर निर्णय की गुहार की थी। प्रार्थना पत्र में यह कहा गया कि सलमान कोर्ट के आदेश की पूर्व में भी पालना करते रहे हैं लिहाजा उन्हें जमानत दी जाए।

लोकअभियोजक ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि सलमान को गंभीर आरोप में सजा मिली है लिहाजा उन्हें जमानत नहीं दी जाए। दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायाधीश ने दोपहर बाद फैसला सुनाने की बात कही। इसके बाद करीब तीन बजे न्यायाधीश जोशी ने तीन पेज का फैसला सुनाते हुए सलमान को जमानत दे दी।


कोर्ट ने सलमान को 25-25 हजार के दो मुचलके पर जमानत दी है। साथ ही फिल्म अभिनेता को बिना अदालत की अनुमति के विदेश जाने पर पाबंद किया है। सलमान को जमानत मिलने की खबर आते ही अदालत के बाहर प्रसंशकों ने खुशी जाहिर की।

सलमान के फैंस ने जेल के बाहर बिछाए गुलाब
सलमान खान को बेल मिलने की खबर आते ही फैन्स में खुशी की लहर दौड़ गई। कई फैन्स को नारेबाजी करते हुए सड़क पर झूमते हुए देखा गया। फैंस ने जेल के बाहर गुलाब बिछाए दिए हैं।

अदालत में अलवीरा को आए चक्कर
सलमान खान की दोनों बहनें अर्पिता और अलवीरा भी कोर्ट पहुंची थी। फैसला सुनकर दोनों के चेहरे पर मुस्कान आ गई। फैसले से सलमान के लाखाें प्रशंसकाें ने भी राहत की सांस ली है। अदालत में सुनवार्इ के दाैरान खड़े-खड़े अलवीरा को कोर्ट परिसर में ही चक्कर आ गए। इसके बाद कुछ देर आराम करने बाद वे फिर से काेर्ट रूम में आर्इं।

बता दें कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने गुरूवार को कांकाणी गांव में दो हिरणों का शिकार करने के 20 साल पुराने मामले में फिल्म अभिनेता को 5 साल की जेल एवं दस हजार रूपये के जुर्माने की सजा सुनाई थी। इसमें सैफ अली खान , तब्बू, सोनाली बैन्द्रे, नीलम तथा स्थानीय निवासी दुष्यंत सिंह को संदेह का लाभ देकर बरी कर दिया था।