10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मारपीट के मामले में सरपंच व एक अन्य गिरफ्तार

- ग्रामीणों ने मथानिया थाने में जताया विरोध, समझाइश पर शांत हुए
less than 1 minute read
Google source verification
मारपीट के मामले में सरपंच व एक अन्य गिरफ्तार

मारपीट के मामले में सरपंच व एक अन्य गिरफ्तार

जोधपुर.
मथानिया थाना पुलिस ने मांडियाई खुर्द गांव में बोलेरो से मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद सरियों से हमला करने के मामले में बुधवार को गोपासरिया सरपंच व एक अन्य को गिरफ्तार किया। इसको लेकर ग्रामीणों ने थाने के बाहर जमा होकर विरोध जताया, लेकिन पुलिस ने समझाइश कर सभी को शांत कराया।
सहायक पुलिस आयुक्त (मण्डोर) राजेन्द्र प्रसाद दिवाकर ने बताया कि सात सितम्बर को गोपासरिया निवासी डालचंद पुत्र आसाराम जाट ने सरपंच सुखाराम जाट व अन्य के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने सरपंच सुखाराम व भोमाराम जाट को पकड़ा और थाने लेकर आई। बाद में मांडियाई कला निवासी भोमाराम जाट और गोपासरिया निवासी सुखाराम जाट को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उधर, इसका पता लगने पर गांव वाले थाने के बाहर जमा होने लग गए और गिरफ्तारी का विरोध जताने लगे। पुलिस अधिकारी मौके पर आए और ग्रामीणों से समझाइश कर पूरे मामले की जानकारी दी। तब सभी शांत हुए।

एफआइआर दर्ज कराने वाले डालचंद का आरोप है कि सुखदेव, हीराराम, भरत, बाबूराम, ओमाराम और भोमाराम, पूनाराम व लाखाराम ने चलती मोटरसाइकिल को बोलेरो से टक्कर मारी थी। साथ ही सरियों से उस पर हमला किया था।
बतौर गवाह बयान बदलने के लिए किया था हमला
थानाधिकारी डॉ गौतम डोटासरा ने बताया कि सरपंच सुखाराम जाट के खिलाफ घर में घुसकर हमला करने के संबंध में एक सितम्बर को ओसियां थाने में मामला दर्ज है। जिसमें सुखाराम वांछित है। इस मामले में डालचंद गवाह है। उस पर बयान बदलने के लिए दबाव डाला जा रहा था। इसी के चलते सात सितम्बर को डालचंद व आसुराम पर हमला किया गया था। एफआइआर दर्ज कराने पर आरोपियों ने धमकियां भी दी थी। सरपंच के खिलाफ चार मामले पहले से दर्ज हैं।