
वीडियो : मनोज सैन/जोधपुर. श्रावण मास के अंतिम सोमवार को सूर्यनगरी के सभी प्रमुख शिवालयों में विशेष धार्मिक अनुष्ठान-सत्संग व अभिषेक किए जा रहे हैं। सूरसागर रोड स्थित डूंगरिया महादेव मंदिर में विशेष अनुष्ठान किए जा रहे हैं रविवार को भस्माभिषेक के दौरान बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने भाग लिया था। उम्मेद उद्यान स्थित सार्वजनिक शिवालय, चांदपोल स्थित सिद्धपीठ रामेश्वर धाम, कटला बाजार स्थित अचलनाथ, सोजतीगेट-भोमेश्वर महादेव, भोगिशैल पहाडिय़ों में स्थित जबरनाथ, जागनाथ, पंथेश्वर व इकलिंग महादेव में ऋतुपुष्पों का शृंगार किया गया। इसकी छटा देखते ही बनी। प्रमुख शिवालयों में विशेष अनुष्ठान व महारुद्राभिषेक कर मारवाड़ में सुखद वर्षा की कामना की जा रही है। इस कड़ी में चारों तरफ पहाडिय़ों से घिरे वनखंड स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर में पंडितों द्वारा प्राचीन शिव पर पंचामृत से अभिषेक कर सभी की मंगल कामना की गई।