10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होम क्वारंटीन मरीजों को समय पर दवाई पहुंचा बचा रहे उनका जीवन

- 400 परिवारों को प्रतिदिन पहुंचा रहे दवाइयां व खाद्य सामग्री - आगे आए युवा उद्यमी मनीष धारीवाल व उनकी टीम महामारी से महामुकाबला
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

May 01, 2021

होम क्वारंटीन मरीजों को समय पर दवाई पहुंचा बचा रहे उनका जीवन

होम क्वारंटीन मरीजों को समय पर दवाई पहुंचा बचा रहे उनका जीवन

जोधपुर।

वैश्विक कोविड़ संक्रमण काल में अपने घरों में रहकर ईलाज ले रहे मरीजों को धीमी गति से दवाइयों का वितरण चुनौती बना हुआ है। ऐसे होम क्वारंटीन हो चुके कोविड मरीजों को समय पर दवाई व अन्य सेवा सामग्री उपलब्ध कराने के लिए शहर के युवा व्यवसायी मनीष धारीवाल व उनकी टीम ने जिम्मा उठाया है। धारीवाल व उनकी टीम होम क्वारंटीन मरीजों को प्रतिदिन दवाई, खाद्य सामग्री किट उपलब्ध करा रहे है। अब मनीष के साथ क्षेत्रीय पार्षद सहित इनके बैडमिंटन ग्रुप के करीब 40-45 लोग जुड़ बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे है।

-

6 दिनों में 400 घरों से जुड़े

मनीष ने राजकीय अस्पताल के चिकित्सक से चर्चा कर 24 अप्रेल को वाहन मय ड्राइवर, हेल्पर मेडिकल टीम को मुहैया कराया। जिसमें मेडिकल विभाग के कर्मचारी व धारीवाल कोविड मरीजों के घरों तक पहुंचे व उनको दवाइयां व अन्य सामग्री देनी शुरू की। कार्य की सफलता देख जिला कलक्टर ने मनीष से इस सेवा कार्य के विस्तार की बात कही। इस पर अन्य राजकीय चिकित्सालयों के प्रभारी चिकित्सकों मनीष से चर्चा कर इस कार्य को बढ़ाया। वर्तमान में, सात वाहनों में 9 राजकीय चिकित्सालय जुड़े और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में करीब 400 घरों में होम क्वारंटीन मरीजों को दवाइयां, खाद्य सामग्री पहुंचा रहे है। दवाइयों के साथ निर्धन, असहाय लोगों को 4 दिन की निशुल्क भोजन सामग्री किट भी वितरित कर रहे है।

---------

इन राजकीय चिकित्सालय के मरीजों को दे रहे सेवा

मधुबन, हाउसिंग बोर्ड, कुडी, झालामण्ड, शोभावतों की ढाणी, रेजीडेन्सी रोड सूरसागर, प्रतापनगर व फिदूसर चौपड़ स्थित राजकीय चिकित्सालयों के मरीजों को सेवा उपलब्ध कराई जा रही है।

---

वर्तमान में कोविड संक्रमित मरीजों की सेवा करना ध्येय है। शहर के समाजसेवी, भामाशाह भी कोविड़ पीडि़तों की सेवा कर सहयोग करे।

मनीष धारीवाल, युवा उद्यमी